LIVE Live TV 2 Instagram YouTube X LinkedIn
🏠 होम पेज 💰 मार्केट ⚽ खेल 🎬 मनोरंजन 🕉 धर्म 💻 टेक 👩 लाइफस्टाइल 📰 न्यूज़
Loading news...

Shivam Soni

Founder – News Shivam90 | MCX Gold Silver Analysis | Global News

सरल भाषा में बाजार और देश दुनिया की खबरों का विश्लेषण।

"Gold Silver Price Crash: एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई"

🌍 Read this article in your language:

Gold Silver Price Crash: एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई?

"gold silver price crash today in india silver fell from 118 to 90 reason explained"

आज सराफा बाजार में सोना और चांदी दोनों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी करीब $118 से टूटकर $90 तक आ गई, वहीं भारत में चांदी ₹3.00 लाख से ₹3.12 लाख प्रति किलो के आसपास ट्रेड करती दिखी। सोने के भाव भी दबाव में रहे और लगभग ₹5,000 प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज हुई।

यह गिरावट अचानक नहीं है। इसके पीछे कुछ ठोस वजहें हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना बाजार को गलत समझना होगा।

📉 गिरावट की असली वजहें (सरल भाषा में)

1️⃣ अमेरिका में मार्जिन बढ़ाया गया
जब अमेरिका में कमोडिटी ट्रेड पर मार्जिन बढ़ता है, तो बड़े खिलाड़ी मजबूरी में सौदे काटते हैं। यही वजह है कि चांदी में अचानक भारी बिकवाली आई और हवा में बना भाव टूट गया।

US Supreme Court का फैसला टलने से बढ़ी अनिश्चितता, सोना-चांदी पर दबाव

2️⃣ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का स्टे
कोर्ट के स्टे से पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता बनी। ऐसे समय में बड़े फंड रिस्क नहीं लेते, बल्कि कैश में बैठना पसंद करते हैं। इससे गोल्ड और सिल्वर पर दबाव बढ़ा।

3️⃣ बजट से पहले डर का माहौल
रविवार को आने वाले बजट से पहले बाजार में डर रहता है कि कहीं टैक्स, ड्यूटी या पॉलिसी में बदलाव न हो जाए। इसी डर में ट्रेडर्स ने पोजीशन हल्की कर दी।

4️⃣ रुपया मजबूत होने की उम्मीद
सरकार के सामने रुपया संभालने की मजबूरी है। जब रुपया मजबूत होने की उम्मीद बनती है, तो डॉलर में चलने वाली सोना-चांदी पर दबाव आता है।

5️⃣ EV सेक्टर में चांदी की मांग कमजोर होना
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में अब तेजी से चांदी की जगह तांबे (Copper) का इस्तेमाल बढ़ रहा है। नई तकनीक में तांबा लगभग 95% तक उतना ही कारगर साबित हो रहा है, लेकिन कीमत बहुत कम है। इससे चांदी की भविष्य की मांग पर सवाल खड़े हुए।

6️⃣ महंगे भाव से असली मांग खत्म होना
भारत में 70% लोग 15–25 हजार महीने की कमाई में जीते हैं। इतने महंगे भाव पर न मजदूर खरीद सकता है, न किसान। जब असली खरीदार बाहर हो जाता है, तो भाव ज्यादा दिन टिक नहीं पाता।

भारत में UGC नियम पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे: Safe Haven से बाहर निकला सोना-चांदी

भारत में हाल ही में UGC से जुड़े नए नियमों को लेकर देशभर में असंतोष की स्थिति बन रही थी। अगर इन नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक नहीं लगाई जाती, तो छात्रों, शिक्षकों और विश्वविद्यालयों के स्तर पर बड़े आंदोलन और उपद्रव की आशंका थी।

ऐसे हालात में आमतौर पर निवेशक डर के कारण अपना पैसा सोना और चांदी जैसे Safe Haven एसेट्स में डालते हैं, जिससे मेटल के भाव में तेजी देखने को मिलती है।

लेकिन सुप्रीम कोर्ट के समय पर दिए गए स्टे से यह संभावित सामाजिक तनाव टल गया। जैसे ही देश के अंदरूनी हालात को लेकर डर कम हुआ, बाजार ने यह संकेत लिया कि फिलहाल भारत में कोई बड़ा आंतरिक जोखिम नहीं है।

इसी वजह से Safe Haven की जरूरत घटी और सोना-चांदी से पैसा बाहर निकलने लगा, जिसका सीधा असर मेटल के भाव पर दबाव के रूप में देखने को मिला।

सरल शब्दों में समझें तो — डर रहने पर मेटल चढ़ते हैं, और डर हटते ही मेटल पर दबाव आ जाता है।

UGC नियम पर स्टे ने भारत के अंदरूनी माहौल को शांत किया और यही शांति सोना-चांदी के लिए एक अतिरिक्त दबाव का कारण बनी।

🧠 सीधा निष्कर्ष

ये गिरावट किसी अफवाह की वजह से नहीं, बल्कि सिस्टम की सच्चाई की वजह से आई है। जो भाव बहुत ऊपर हवा में चला गया था, अब वही जमीन की तरफ लौट रहा है।

देसी भाषा में समझो:
भाव गिरा नहीं है, हवा निकली है। अब बाजार धीरे-धीरे मार्केट की तरह चलेगा, सट्टे की तरह नहीं।


🔗 इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X

और नया पुराने
© 2026 News Shivam90 – All Rights Reserved

Content is protected by copyright law. Republishing without permission is prohibited.