MCX Silver में आज भारी उतार-चढ़ाव, ऊँचाई से फिसलकर ₹2,48,501 पर बंद
MCX Silver Price Today: आज MCX सिल्वर बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत तेज़ी के साथ हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मुनाफावसूली हावी होती चली गई और भाव ऊपरी स्तर से फिसलते चले गए।
हालांकि, इस गिरावट के पीछे सिर्फ मुनाफावसूली ही वजह नहीं है। बाजार में एक और बड़ा कारण भी काम कर रहा था, जिसके बारे में आम तौर पर खुलकर बात नहीं की जाती। इसी छिपे हुए खेल का आज हम खुलासा करेंगे।
आर्टिकल के आख़िरी हिस्से में Gamma Trader की भूमिका को आसान भाषा में समझाया गया है, इसलिए इस रिपोर्ट को अंत तक ज़रूर पढ़ें।
MCX में चांदी के भाव में भारी गिरावट, ₹18,000 टूटने से निवेशकों में चिंता
- ग्लोबल मार्केट में Commodities में भारी Sell-off हुआ है — खासकर Gold और Silver दोनों गिर रहे हैं।
- MCX पर Silver Futures लगातार नीचे की ओर दबाव में हैं और कई दिनों से गिरावट जारी है।
- दुनिया भर के शेयर मार्केट और इंडेक्स भी Precious Metals की गिरावट से प्रभावित हैं।
- Silver ने पिछले कुछ दिनों में 40%+ तक की गिरावट भी दर्ज की है।
आज का सिल्वर मार्केट का पूरा हाल
- ओपन प्राइस: ₹2,67,501
- पिछला बंद: ₹2,65,652
- आज का हाई: ₹2,67,501
- आज का लो: ₹2,25,805
- अंतिम भाव: ₹2,48,501
- वॉल्यूम: 6,02,790
- ओपन इंटरेस्ट: 6,819
- OI में गिरावट: -689 (-9.18%)
- लॉट साइज: 30 KG
सिल्वर में गिरावट क्यों आई?
- ऊपर के लेवल पर भारी मुनाफावसूली देखने को मिल रही।
- डॉलर इंडेक्स में हलचल मची है।
- इंटरनेशनल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे है।
- ओपन इंटरेस्ट में तेज़ गिरावट जारी है।
- भारी Profit Booking और Rally के बाद बेचाव जारी।
- Dollar Strength और Margin Requirements में बढ़ोतरी ने दबाव बढ़ाया।
- दो सत्रों में ₹18,000 प्रति किग्रा तक Silver की कीमत गिर चुकी है।
जब OI घटता है और भाव भी गिरते हैं, तो साफ संकेत होता है कि बाजार में लॉन्ग पोज़िशन कट हो रही है।
चार्ट क्या बता रहा है?
चार्ट में दिख रहा है कि सिल्वर ने ऊपर जाकर टिकने की कोशिश की, लेकिन 2.60 लाख के आसपास मजबूत रेजिस्टेंस मिला। इसके बाद दबाव बढ़ा और भाव नीचे फिसले।
आगे क्या रणनीति हो सकती है?
शॉर्ट टर्म: बाजार वोलाटाइल है, जल्दबाज़ी से बचें।
सपोर्ट जोन: ₹2,40,000 – ₹2,35,000
रेजिस्टेंस: ₹2,55,000 – ₹2,60,000
निवेशकों के लिए सलाह
🔥 और पढ़ें — लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेंडिंग न्यूज़, लेटेस्ट अपडेट और पुलिस/क्राइम रिपोर्ट — सीधे पढ़ें यहां 👆
जो मुनाफे में भावुक हुआ, वही नुकसान में रोता है। भाव नीचे आएं तो घबराओ मत, लेवल देखकर फैसला लो।
इस खबर को शेयर करें
📈 इससे पहले पढ़ें — बजट 2026 का सोना-चांदी विश्लेषण
लेटेस्ट बजट से सोना-चांदी पर क्या असर? पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें 👆
Gamma Trader कौन होते हैं? MCX Silver Crash के पीछे छिपा असली खेल
MCX Silver Crash Analysis: जब बाजार अचानक ऊपर से नीचे आ जाता है, सपोर्ट बिना लड़े टूट जाता है और OI भी घट जाता है — तब सवाल उठता है कि यह गिरावट किसने करवाई? यहीं से एंट्री होती है Gamma Trader की।
Gamma Trader का मतलब क्या है?
Gamma Trader वो बड़े और प्रोफेशनल ट्रेडर होते हैं जो Options Market के जरिए Futures और Spot Market को कंट्रोल करते हैं। ये लोग भाव ऊपर–नीचे होने पर नहीं, बल्कि भाव की तेजी (Volatility) पर पैसा कमाते हैं।
सीधी भाषा में समझो — मार्केट गिरे या चढ़े, इन्हें फर्क नहीं पड़ता… फर्क पड़ता है सिर्फ इतना कि तेजी से हिले।
इसी लिए बजट 2026 के भाषण मै निर्मला सीतारमण जी ने ऑप्शन ट्रेडिंग पर नाराजगी दिखाई!
Gamma क्या होता है?
Options Trading में Gamma का मतलब होता है — Delta कितनी तेजी से बदल रहा है
- Gamma ज्यादा = मार्केट में तेज मूवमेंट
- Gamma कम = सुस्त बाजार
Gamma Trader ऐसे मौके खोजते हैं जहाँ बाजार एकदम से उछले या टूटे।
Silver Crash में Gamma Trader की भूमिका
MCX Silver में जो अचानक ऊँचाई से गिरावट आई, उसमें ये साफ संकेत दिखे:
- ऊपर के लेवल पर भारी Call Writing
- एक साथ Futures में Sell Pressure
- OI का तेजी से घट जाना
- Stop Loss एक के बाद एक टूटना
यह सब तभी होता है जब Gamma Traders बाजार में एक्टिव होते हैं।
Gamma Trader बाजार को कैसे गिराते हैं?
इनका खेल स्टेप-बाय-स्टेप होता है:
- ऊपर के लेवल पर Options में Trap बनाना
- Retail Traders को Long में फंसाना
- एक झटके में Futures Sell करना
- Stop Loss टूटते ही Panic Sell
- Volatility से मोटा पैसा
OI गिरना क्यों अहम संकेत है?
जब भाव गिरते हुए Open Interest भी गिरे, तो इसका मतलब:
- नया Sell नहीं, बल्कि Long Cut हो रहा है
- बड़े खिलाड़ी पहले ही निकल चुके हैं
- Retail Traders नुकसान में फंसे हैं
यही क्लासिक Gamma Exit Pattern होता है।
Retail Trader कहाँ गलती करता है?
- भाव देखकर एंट्री
- OI और Options डेटा इग्नोर
- स्टॉप लॉस टाइट रखना
- भावुक होकर Averaging
Gamma Trader इन्हीं गलतियों से पैसा निकालता है।
Gamma Trader से बचने का तरीका
- हमेशा OI + Volume साथ देखें
- Big Candle के पीछे भागना बंद करें
- Options Chain जरूर देखें
- Volatility वाले दिन हल्का ट्रेड
निष्कर्ष (सीधी बात)
MCX Silver का यह Crash खबर नहीं था, यह Strategy थी। Gamma Trader ने Volatility बनाई, और Retail Trader ने कीमत चुकाई।
Keywords: MCX silver price today, silver rate today, mcx silver crash, silver market news india, silver futures today, bullion market update
#Shivam90
नोट: भाव बाजार के अनुसार बदल सकते हैं। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
Post a Comment (0)