मथुरा कोसी में बिजली व्यवस्था सुधार की बड़ी बैठक, ट्रांसफार्मर और इलेक्ट्रिक हादसों पर सख्त निर्देश
मथुरा के कोसी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए EDD कोसी में अधिशासी अभियंता सुरेंद्र पाल सिंह द्वारा उपखंड अधिकारी (SDO) और अवर अभियंता (JE) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बिजली सप्लाई सुधारना, ट्रांसफार्मर समस्याओं को कम करना और बिजली हादसों को रोकना रहा।
बैठक में मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर फोकस किया गया:
✔ BRBY प्रोग्रेस – बिजली ढांचे के सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
✔ DT Damage – खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द बदलने के निर्देश जारी किए गए।
✔ CNC – उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया।
✔ Electric Accident – बिजली हादसों को रोकने के लिए
सुरक्षा निर्देश दिए।इस बैठक में कई ऐसे मुद्दों पर चर्चा हुई जो सीधे आम जनता की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े हुए हैं।
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- BRBY कार्यों की प्रगति रिपोर्ट
- डैमेज ट्रांसफार्मर (DT Damage) बदलने की स्थिति
- उपभोक्ता शिकायत समाधान (CNC)
- इलेक्ट्रिक एक्सीडेंट रोकने की तैयारी
अधिशासी अभियंता ने साफ निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मर ज्यादा समय तक खराब नहीं रहना चाहिए और उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए।
अब आपको बता दे कोसी और आसपास के लोगों को क्या फायदा होगा ।
अगर इन निर्देशों का सही पालन होता है तो कोसी और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
- बिजली कटौती कम हो जाएगी ।
- खराब ट्रांसफार्मर जल्दी बदलें जायेगे।
- शिकायतों का जल्दी समाधान होने लगेगा ।
- बिजली हादसों में कमी आएगी जो बहुत महत्वपूर्ण है।
- गांवों में बेहतर बिजली सप्लाई मिलेगी ।
सरकार और बिजली विभाग का क्या मकसद क्या है?
UPPCL और DVVNL के निर्देशों के अनुसार ऐसी बैठकों का मकसद बिजली व्यवस्था को मजबूत करना और उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ाना है। ऊर्जा मंत्री AK Sharma भी लगातार बिजली सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दे रहे हैं।
ऊर्जा विभाग और UPPCL के निर्देशों के अनुसार ऐसे रिव्यू मीटिंग का मकसद यही है कि बिजली सेवाओं को और बेहतर बनाया जाए।
अधिकारियों को दिए गए खास निर्देश
- फील्ड निरीक्षण नियमित रूप से किया जाए ।
- संवेदनशील क्षेत्रों की तुरंत जांच हो ।
- पुराने तार और पोल जल्दी बदले जाएं ।
- गर्मी से पहले मेंटेनेंस पूरा किया जाए ।
News Shivam90 ग्राउंड एनालिसिस
जमीन की सच्चाई यह है कि अगर ट्रांसफार्मर और लाइन मेंटेनेंस सही समय पर हो जाए तो आधी बिजली समस्याएं खत्म हो सकती हैं। ऐसी बैठकों का असली फायदा तभी होगा जब आदेश फाइल से निकलकर जमीन तक पहुंचे।
निष्कर्ष
कोसी मथुरा में हुई यह बैठक बताती है कि बिजली विभाग अब सुरक्षा और सप्लाई दोनों सुधारने की दिशा में काम कर रहा है। अगर निर्देशों का सही पालन हुआ तो इसका फायदा सीधे जनता को मिलेगा।
बिजली विभाग अगर DT Damage और Electric Accident पर सच में काम कर दे तो गांवों में आधी समस्याएं खुद खत्म हो जाएं।