📰 ब्रेकिंग न्यूज़ 💍 सिल्वर ज्वेलरी 👩 महिलाओं के लिए ⚽ खेल 🎭 मनोरंजन 🎬 फिल्मी दुनिया 🗳 राजनीति 🔮 राशिफल 🚨 क्राइम 🪔 ज्योतिष 🙏 भक्ति 📹 वीडियो 😂 जोक्स 🌐 वायरल 🇮🇳 देश 🌎 विदेश 💻 टेक्नोलॉजी 💉 स्वास्थ्य 👗 फैशन 🕉 धर्म 📚 शिक्षा 💼 व्यापार ⛅ मौसम

"मथुरा में रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा: पत्नी पर हमला कर जंगल में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार"


मथुरा: रिक्शा चालक की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमले का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

मथुरा: थाना सदर बाजार पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या करने, उसकी पत्नी को मरणासन्न हालत में छोड़ने और घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोना-चांदी, नकदी, घटना में प्रयुक्त वाहन और अवैध तमंचा-कारतूस भी बरामद किए हैं।



घटना का संक्षिप्त विवरण

पुलिस के अनुसार मुकदमा वादिया संजू पत्नी आनंद द्वारा दिनांक 02.09.2025 को थाना सदर बाजार में दर्ज कराया गया था। शिकायत में बताया गया कि उनका पति आनंद उर्फ सुखा माल ढोने का काम करने वाला रिक्शा चलाता था।

दिनांक 01.09.2025 की रात लगभग 6 बजे उनके पति के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसमें कहा गया कि भाड़े पर रिक्शा चाहिए। इसके बाद उनका पति रिक्शा लेकर चला गया।

रात लगभग 11 बजे उनके फोन पर उनके पति के मोबाइल से कॉल आया और बताया गया कि उनका पति शराब पीकर गिर पड़ा है, उसे ले जाओ। यह सुनकर वह घबरा गईं और तुरंत घर से निकलकर गोकुल बैराज रोड पहुंचीं।

जैसे ही वह वहां पहुंचीं, कुछ लोगों ने उन्हें पकड़कर गाड़ी में डाल लिया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें जंगल में फेंककर आरोपी फरार हो गए।

जब उन्हें होश आया तो वह पैदल चलते हुए सुबह करीब 8 बजे घर पहुंचीं। उस समय तक उनका पति आनंद उर्फ सुखा लापता था। मृतक गोकुल बैराज मोड़ पर बांस-बल्ली की टाल पर काम करता था।

पुलिस जांच में सामने आया पूरा मामला

पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त आदि उर्फ आदित्य पुत्र जगदीश निवासी जाटव मोहल्ला औरंगाबाद थाना सदर बाजार मथुरा, जो मृतक का चाचा का लड़का है, पूरी घटना का मुख्य सूत्रधार था।

पैसों के लालच और आर्थिक तंगी के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई और झूठ बोलकर रिक्शा चालक आनंद को बुलाया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को ठिकाने लगाने की नीयत से लक्ष्मी नगर यमुना पुल से नीचे फेंक दिया गया।

इसके बाद मृतक के मोबाइल से उसकी पत्नी संजू को फोन कर घर से बाहर बुलाया गया और उसे भी ईको कार संख्या UP 85 CR 8622 में बैठाकर ले जाया गया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे भी मारने की कोशिश की और फरह-अछनेरा मार्ग पर कोह गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।

इसके बाद आरोपी महिला से उसके घर की चाबी लेकर घर में रखे लगभग 2 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. आदि उर्फ आदित्य पुत्र जगदीश निवासी जाटव मोहल्ला औरंगाबाद थाना सदर बाजार मथुरा
2. गौरव पुत्र महेश निवासी जाटव मोहल्ला औरंगाबाद थाना सदर बाजार मथुरा
3. अंकित पुत्र वेद प्रकाश मूल निवासी मकान नंबर 5/6 बापू नगर थाना बापू नगर जिला भीलवाड़ा हाल निवासी कदंब विहार थाना रिफाइनरी मथुरा
4. फैजान पुत्र पप्पू निवासी मेवाती मोहल्ला डींग गेट थाना गोविंदनगर मथुरा
5. विवेक बघेल उर्फ वीके पुत्र कल्याण सिंह निवासी गोपालपुरा थाना रिफाइनरी मथुरा

गिरफ्तारी का स्थान और समय

पुलिस टीम ने अभियुक्तों को दिनांक 06.09.2025 को समय करीब 02:25 बजे एनसीसी तिराहे से लगभग 200 मीटर आगे रामलीला ग्राउंड से पहले दाहिनी ओर खाली मैदान के पास से गिरफ्तार किया।

बरामदगी

• घटना में प्रयुक्त ईको कार संख्या UP85CR8622
• सोने-चांदी के आभूषण (कुंडल, टॉप्स, नथ, अंगूठी, लॉकेट, पायल, कड़ी आदि)
• ₹33,500 नकद
• एक रिक्शा
• 02 अवैध तमंचा .315 बोर
• 02 जिंदा कारतूस .315 बोर

पुलिस टीम

Mathura police murder case accused arrest

प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार (सदर बाजार) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम में उ0नि0 विकास शर्मा, उ0नि0 कमल किशोर, उ0नि0 नितिन शर्मा, उ0नि0 अमित कुमार, उ0नि0 साकिब इसरार अंसारी, उ0नि0 अरविंद सिंह, उ0नि0 दिनेश शर्मा, उ0नि0 पंकज कुमार, उ0नि0 बबलू कुमार सहित सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Mathura Police

और नया पुराने
📰 short 🎥 video
Shivam Soni
Shivam Soni
Founder, Shivam90.in | Desi Digital Journalist

यह हिंदी कंटेंट है।

This is the English content.

这是中文内容。

یہ اردو مواد ہے۔

This is the American content.

یہ پاکستانی مواد ہے۔