Advertisement

"Shivam Soni Personal Life Biography | Family, Values & Life Journey"

 

❤️ मेरी पर्सनल जिंदगी – Shivam Soni

मैं शिवम सोनी, जन्म 14 अगस्त 1995, सुबह 4:50 बजे,  गांव कुइयां उरई  (जालौन), उत्तर प्रदेश। एक साधारण परिवार में जन्म लिया, लेकिन सोच हमेशा बड़ी रखी। हमारी पढ़ाई भी सिर्फ b.com तक है इससे आगे की पढ़ाई जल्दी छूट गई थी । परिवार की जिम्मेदारी और अन्य समस्याओं के चलते पढ़ाई को विराम देना पड़ा।

"Shivam Soni Personal Life Profile Photo – Founder of Shivam90.in"


मेरी जिंदगी सिर्फ पैसे और नाम की नहीं रही — यह भावनाओं, जिम्मेदारियों और संघर्षों से बनी कहानी है। अभी मै मथुरा रहता हु 10 बर्ष हो गए यहां से ही अपना जीवन, व्यापार चला रहा हु। वैसे तो मै सिल्वर बिछिया की छोटी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है।


👨‍👩‍👦 परिवार मेरे लिए क्या है?

परिवार मेरे लिए सिर्फ रिश्ता नहीं है, ताकत है। मां के आंसू मुझे कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत बना देते हैं। भाइयों के साथ जिम्मेदारी और सम्मान का रिश्ता है। 

मैं मानता हूँ — जिस इंसान के पास परिवार का आशीर्वाद है, वो कभी गरीब नहीं हो सकता।


💍 शादी और जिम्मेदारी

मेरी शादी खुशी सोनी (जन्म 10 नवंबर 2002, कुलपहाड़, महोबा) से हुई। शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, दो परिवारों का भरोसा होती है।

जिंदगी में उतार-चढ़ाव आए, कानूनी लड़ाई भी देखी, लेकिन मैं आज भी रिश्ते को बचाने की सोच रखता हूँ।

मैं मानता हूँ — रिश्ते ego से नहीं, patience और समझदारी से चलते हैं।


⚖️ संघर्ष और सीख

  • पहले सुनो, फिर बोलो
  • कम बोलो, साफ बोलो
  • भीड़ की आवाज़ नहीं, सच की आवाज़ बनो

मेरी रणनीति यही रही — शांत रहो, परिस्थिति पढ़ो, फिर जवाब दो।


🧠 अंदर का इंसान

  • भगवान से जुड़ाव
  • मेहनत पर भरोसा
  • जल्दी गुस्सा नहीं, लेकिन गलत सहन नहीं
  • नाम और सम्मान दोनों चाहिए, लेकिन गलत रास्ते से नहीं

मैं भावुक भी हूँ, जिद्दी भी हूँ, और मेहनती भी।


🌱 मेरा जीवन मंत्र

“गिरकर उठना ही असली जीत है।”

मेरी जिंदगी अभी बन रही है। हर दिन एक नई सीख, हर दिन एक नई शुरुआत।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ