LIVE Live TV 2 Instagram YouTube X LinkedIn
🏠 होम पेज 💰 मार्केट ⚽ खेल 🎬 मनोरंजन 🕉 धर्म 💻 टेक 👩 लाइफस्टाइल 📰 न्यूज़
Loading news...

Shivam Soni

Founder – News Shivam90 | MCX Gold Silver Analysis | Global News

सरल भाषा में बाजार और देश दुनिया की खबरों का विश्लेषण।

"जुलाई 2025 में चांदी का ऐतिहासिक विश्लेषण: क्या ₹2 लाख प्रति किलो संभव है"

🌍 Read this article in your language:

जुलाई 2025: चांदी का ऐतिहासिक मूल्य विश्लेषण, क्या ₹2 लाख प्रति किलो होगा संभव?

लेखक: शिवम सोनी | तारीख: 19 जुलाई 2025

"Shivam Soni का चांदी पर जुलाई 2025 का गहन विश्लेषण, क्या चांदी 2 लाख प्रति किलो तक पहुंचेगी?"


💰 मौजूदा चांदी का भाव (Live Silver Price – MCX)

MCX पर चांदी जुलाई वायदा बाजार मै अनुबंध ₹1,11,929 प्रति किलो ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। सुबह चांदी ओपनिंग ₹1,11,635 रही जबकि उच्चतम स्तर ₹1,11,950 रहा। ओपन इंटरेस्ट लगभग 17,994 लॉट्स पर है।

अगस्त के बाजार भाव अनुबंध ₹1,12,858 के आसपास कारोबार कर रहा है जिसमें 33,913 से अधिक लॉट्स का ओपन इंटरेस्ट दिख रहा है। यह डेटा मनीकंट्रोल, इकनॉमिक टाइम्स और कमोडिटीक्वांट जैसी भरोसेमंद साइट्स से लिया गया है।

📊 2025 में अब तक की चांदी की चाल

2025 की शुरुआत से लेकर अब तक चांदी की कीमत में 30% से अधिक की वृद्धि हुई है जो बड़ी बात है भाई। अप्रैल 2025 में चांदी ₹92,000 थी लेकिन भाई आज चांदी का भाव ₹1.11 लाख पार कर चुकी है। यह तेजी मुख्य रूप से वैश्विक अनिश्चितताओं से, अमेरिका-चीन ट्रेड तनाव से, और भाई इलेक्ट्रिक वाहनों व सौर ऊर्जा उपकरणों में चांदी की मांग बढ़ती जा रही है इस वजह से एकतरफा तेजी देखने को मिल रही है।

🔍 विशेषज्ञों की राय क्या कहती है?

  • Renisha Chainani (Augmont): भाई मैडम ने बोला है चांदी ₹1.05 लाख पर मजबूत बनाए हुए है लेकिन अगर चांदी ₹1.12 लाख पार करती है तो नई तेजी संभव है। ₹1.18 लाख तक की संभावना बन रही हैं।"
  • Choice India: भाई इनका कहना है चांदी ₹1,03,385 और ₹1,07,279 दो प्रमुख समर्थन स्तर हैं मतलब इन भाव पर चांदी के खरीददार ज्यादा है । ₹1.15 लाख और ₹1.18 लाख तक जा सकती है इन स्तरों पर नजर रखें।"
  • Zee Business विश्लेषक: भाई इन्होंने तो सीधे भावनाओं से खेलने का काम कर दिया बोला भाई चांदी अगर ₹1.20 लाख के ऊपर बंद होती है तो ₹2 लाख तक की संभावनाएं हैं अगर डॉलर इंडेक्स नीचे बना रहता है। तब भाव 2 लाख देखने को मिलेगा लेकिन हमारी सर्च टीम के हिसाब से ज्यादा अनुमान है इनका"
  • Shivam Soni के अनुसार चांदी ₹1,25,000 प्रति किलो क्यों पहुंचेगी? डेटा और तर्कों के साथ जानें

    कमोडिटी एक्सपर्ट Shivam Soni के अनुसार, चांदी की कीमत वर्ष 2025 के अंत तक ₹1,25,000 प्रति किलो तक पहुँच सकती है। इसका आधार सिर्फ अनुमान नहीं है बल्कि ठोस डेटा और आर्थिक परिस्थितियाँ हैं। पिछले एक साल में चांदी में लगभग 32% तक की तेजी देखी गई है (Moneycontrol डेटा)। अमेरिका और चीन में औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिली है, इलेक्ट्रिक व्हीकल और सोलर पैनल इंडस्ट्री में चांदी की मांग में जबरदस्त उछाल आया है — जहां चांदी की खपत EV बैटरियों में 18% और सोलर सेक्टर में 29% तक बढ़ी है (Silver Institute Report 2024)। इसके साथ ही, भारत में मांग बढ़ने से घरेलू इन्वेस्टमेंट डिमांड भी आसमान छू रही है, जोकि 2023 की तुलना में इस बार 21% ज्यादा है। वैश्विक अनिश्चितताओं और डॉलर में कमजोरी ने भी इसे और मजबूत किया है। Shivam Soni का कहना है कि अगर यह ट्रेंड सितंबर-अक्टूबर तक बना रहता है, तो ₹1,25,000 प्रति किलो की कीमत चौंकाने वाली नहीं होगी। निवेशकों को सलाह है कि लॉन्ग टर्म नजरिए से चांदी में रणनीतिक निवेश करें — जल्दबाज़ी नुकसानदायक हो सकती है।

    विशेष सलाह: चांदी में निवेश से पहले बाज़ार की चाल और अंतरराष्ट्रीय संकेतकों को समझना बेहद ज़रूरी है। सिर्फ अफवाहों पर नहीं, तर्क और डेटा पर भरोसा करें भाई।

📈 तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis)

TradingView और Investing.com के अनुसार चांदी के सभी चार्ट्स में बुलिश सिग्नल हैं मतलब तेजी का टावर ऊपर है। RSI इंडिकेटर 70 के ऊपर है, जो मजबूत तेजी का संकेत बना हुआ है।

यदि चांदी ₹1.12 लाख के ऊपर मजबूती से बंद होती है, तो ₹1.15 लाख और ₹1.18 लाख का अगला लक्ष्य पूरा करेगी।

🧠 निवेशकों के लिए रणनीति (Investment Strategy)

समय सीमा रणनीति प्राइस लेवल
इंट्राडे ₹1.11 लाख पर खरीद, ₹1.12-1.13 लाख तक लक्ष्य Stop Loss: ₹1.10 लाख
स्विंग ट्रेडिंग ₹1.08-1.10 लाख पर खरीद लक्ष्य: ₹1.15 लाख
लंबी अवधि हर गिरावट पर SIP के रूप में खरीदारी लक्ष्य: ₹2 लाख (2026 तक)

🌍 वैश्विक कारक जो चांदी की कीमत को प्रभावित कर रहे हैं

  • अमेरिकी डॉलर और इंडेक्स की कमजोरी है।
  • फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की संभावना बनी हुई है।
  • चीन की रिटेल और निर्माण सेक्टर की मांग बढ़ रही है।
  • रूस और पश्चिमी देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
  • सब मिलकर चांदी को आसमान तक ले जा रहे है।

🛑 जोखिम (Risk Factors)

अगर अमेरिकी डेटा मजबूत आता है या फेड की ब्याज दरें उम्मीद से कम घटती हैं, तो चांदी की तेजी सीमित हो सकती है। इसके अलावा, डॉलर का तेज उछाल भी चांदी की कीमतों को दबाव में डाल सकता है।

भाई उम्मीद है आपकी जानकारी समझ आई होगी आर्टिकल अच्छा लगे तो शेयर करे और दोस्तो रिश्तेदारों से इस विषय पर चर्चा जरूर करे।।

📤 शेयर करें और चर्चा का हिस्सा बनें:

🔵 X (Twitter) | 🟢 WhatsApp | ✉️ Email

📄 रिपोर्ट डाउनलोड करें

👉 जुलाई 2025 की चांदी रिपोर्ट PDF डाउनलोड करें

अस्वीकरण: यह विश्लेषण केवल शैक्षणिक एवं सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।

© 2025 Shivam90.in | सभी अधिकार सुरक्षित
यह कंटेंट केवल Shivam Soni द्वारा प्रकाशित किया गया है। बिना अनुमति कॉपी करना मना है।
Content written by: Shivam Soni
और नया पुराने
© 2026 News Shivam90 – All Rights Reserved

Content is protected by copyright law. Republishing without permission is prohibited.