Advertisement

"दिल्ली हत्या केस—नींद की गोली और बिजली के झटकों से पति की हत्या"

"दिल्ली हत्या केस—नींद की गोली और बिजली के झटकों से पति की हत्या फाइल फोटो"


फोटो: प्रतीकात्मक

नींद की गोली देकर पति को बेहोश, फिर बिजली के झटके देकर मार डाला

रिपोर्ट: जगन्नाथ चौधरी | लोकेशन: नई दिल्ली | #Shivam90

नई दिल्ली: उत्तर नगर बाड़ा इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने अपने  प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति को नींद की गोली देकर बेहोश कर दिया और फिर बिजली के झटके देकर उसकी जान ले ली। पूरा मामला उनके मोबाइल की इंस्टाग्राम चैट से खुला, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला कभी डरावना था भाई लेकिन पुलिस ने मौके पर दविश दी पूरे मामले की जांच की और नतीजा सामने आया आगे पूरी चर्चा करेंगे।

कैसे रची गई साजिश

जांच में सामने आया कि महिला ने खाने मै नींद की दवाई मिला के पति को  दवा खिलाई। जब वह बेसुध हुआ तो अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर के भीतर ही बिजली के झटके दिए । वारदात के बाद दोनों सामान्य दिखने की कोशिश करते रहे, मगर चैट रिकॉर्डिंग में साजिश, समय और भागने की योजना तक दर्ज मिली।

इंस्टाग्राम चैट से पूरा राज़

पुलिस ने दोनों के मोबाइल से इंस्टाग्राम और मैसेजिंग ऐप्स की बातचीत बरामद की। उन्हीं चैट्स में हत्या से पहले की योजना और बाद की बातचीत मिली, जो केस की सबसे अहम कड़ी बनी।

वीडियो: YouTube Shorts (ID: dzI1A_uEXZ0)

परिजनों का आरोप और पुलिस की कार्रवाई

परिवार वालों का कहना है कि प्रेमी का घर आना-जाना पहले से था, जिसको लेकर पति पत्नी मै विवाद होता रहता था। फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर हत्या, साजिश और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

डिस्क्लेमर

यह खबर उपलब्ध प्राथमिक जानकारी और पुलिस ब्रीफिंग पर आधारित है। अदालत में दोष सिद्ध होने तक सभी आरोपी निर्दोष माने जाते हैं।

  • पत्नी-प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप
  • नींद की गोली और बिजली के झटके से वारदात
  • इंस्टाग्राम चैट से साजिश का खुलासा
  • दोनों आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
  • एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने पति को नींद की गोली और बिजली के झटकों के जरिए मौत के घाट उतार दिया। पड़ोसियों ने अजीब आवाजें सुनी थीं और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच अभी चल रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हत्या पहले से योजनाबद्ध थी।


संपादक: Shivam90.in न्यूज़रूम | संपर्क: news@shivam90.in

✍️ लेखक: शिवम सोनी

Shivam90.in के संस्थापक और ब्लॉगर, जो हर जीवन मुद्दे को देसी अंदाज में पेश करते हैं।

📅 प्रकाशित: 13 अगस्त 2025

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ