धनतेरस पर भारत में सोल्ड आउट हुई चांदी, लंदन बुलियन मार्केट में मचा हड़कंप 💰
🔥 Breaking News | Dhanteras Special 2025 | भारत में सोल्ड आउट हुई चांदी | 1,000 टन से ज़्यादा बिक्री, लंदन बुलियन मार्केट में मचा हड़कंप 🔥
नई दिल्ली/मुंबई: इस साल का धनतेरस सराफा बाजार के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इस वर्ष चांदी की इतनी बड़ी मांग जो पहले कभी नहीं देखी गई। देशभर के बुलियन बाजारों में लगभग 1,000 टन से अधिक चांदी की बिक्री हुई,जिसने चांदी मै भूचाल ला दिया देश भर के सारे बुलियन मै चांदी शॉर्ट हो गई जिससे न सिर्फ घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट तक हड़कंप मच गया। इस वर्ष धनतेरस पर ऐसा टाइम आया कि सराफा मै चांदी शॉर्ट हुई और बैंको ने तो भाव तक बोलना बंद कर दिया।
देश के सबसे बड़े बुलियन एमएमटीसी-पीएएमपी का कहना है हमारे सारे स्टॉक इस दीवाली खाली हो गए जो पहली बार हुआ कंपनी के ट्रेडिंग हेड विपिन रैना का कहना है मेरे 27 वर्ष के कैरियर मै ऐसा पहली बार हुआ।
चांदी मै लोगों ने अच्छा निवेश किया कुछ बड़े कारण जैसे उत्तर प्रदेश सरकार का दीवाली बोनस जिससे मार्केट मै लगभग 1,022 करोड़ रुपए सीधी पुश है। वहीं छोटे बड़े कामगार जिनका बोनस कई जगह तो मिठाई का भी हाल बेहाल देखा गया।
🔹 पांच सालों में सबसे बड़ी खरीदारी
पिछले पांच वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ जब निवेशकों और आम लोगों ने इतनी बड़ी मात्रा में चांदी खरीदी। चांदी के सिक्के, बर्तन और बार्स — सबकी भारी डिमांड रही। कई दुकानों पर तो स्टॉक खत्म हो गया।
🔹 लंदन बुलियन मार्केट में मची हलचल
भारत की इस बड़ी खरीद का असर सीधे लंदन बुलियन मार्केट पर पड़ा। वहां चांदी की भारी कमी दर्ज की गई है। शुरुआती ट्रेडिंग में ही करीब 150 टन की डिमांड पूरी नहीं हो पाई, जिसके कारण अब ऑर्डर्स में 2 से 3 हफ्ते की देरी हो रही है।
🔹 न्यूयॉर्क से लंदन तक डिलीवरी में देरी
चांदी की सप्लाई चेन में भी बड़ी दिक्कत आई है। न्यूयॉर्क से लंदन तक शिपमेंट को पहुंचने में अब 20 दिन लग रहे हैं। विश्लेषकों का कहना है कि भारत की मांग ने पूरी बुलियन सप्लाई चेन को झकझोर दिया है।
🔹 कीमतों में थोड़ा उतार-चढ़ाव
हालांकि पिछले हफ्ते थोड़ी राहत मिली है। डॉलर मजबूत होने से चांदी की कीमत ₹250 प्रति किलो तक घटी, परंतु विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है। दिवाली के बाद फिर से तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं कुछ लोगों का मानना है चांदी मै अगर बिकवाली हुई तो चांदी मै भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।
🔹 भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा सिल्वर कंज्यूमर
इस समय भारत दुनिया के सबसे बड़े चांदी उपभोक्ता देशों में शामिल हो चुका है। इस धनतेरस पर सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि एक सिल्वर रेवोल्यूशन देखने को मिला है।
🔹 मार्केट फैक्ट्स
- 1,000 टन से अधिक चांदी की बिक्री भारत में दर्ज
- लंदन में 150 टन की शॉर्टेज
- न्यूयॉर्क से डिलीवरी में 20 दिन की देरी
- 1 किलो की चांदी ₹8,000 तक ऊपर बिकी
नतीजा: इस धनतेरस पर चांदी ने सोने से ज्यादा चमक दिखाई। निवेशक और गृहस्थ दोनों ही चांदी में अपना पैसा सुरक्षित मान रहे हैं। आने वाले महीनों में सिल्वर मार्केट फिर तेजी पकड़ सकता है।
#Shivam90 | News Shivam90.in
“देशी खबर, सच्ची खबर” — जब भारत बोले, दुनिया सुनती है 🔱
Post a Comment (0)