ईरान युद्ध 2026: दुनिया में जंग, MCX में तूफान – भारत की जेब, बाजार और भविष्य पर बड़ा असर
28 फरवरी 2026 से शुरू हुआ ईरान-अमेरिका-इजराइल तनाव अब केवल युद्ध नहीं रहा बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला देने वाला संकट बन चुका है। जहां एक तरफ तेल $100 के ऊपर पहुंच गया वहीं दूसरी तरफ MCX में सोना-चांदी रोलरकोस्टर बन गए हैं।
News Shivam90 का यह विश्लेषण सिर्फ खबर नहीं बल्कि MCX ट्रेडर, निवेशक और आम आदमी के लिए ग्राउंड रियलिटी समझने का प्रयास है।
🔥 1. ईरान की आग से दुनिया में ऊर्जा संकट – तेल बना सबसे बड़ा हथियार
ईरान द्वारा Strait of Hormuz को प्रभावित करने से दुनिया की लगभग 20% तेल सप्लाई खतरे में आ गई है।
- तेल $100+ : इससे पूरी दुनिया में ईंधन महंगा हो रहा है
- शिपिंग रूट खतरे में : सप्लाई चेन टूटने का खतरा बन गया है।
- एयरलाइंस संकट : टिकट महंगे और फ्लाइट कम हो गई हो गई है।
- वैश्विक बाजार डर में : निवेशक सेफ एसेट ढूंढ रहे है।
सीधा मतलब: दुनिया में युद्ध हो तो सबसे पहले तेल महंगा होता है और सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ता है।
🇮🇳 2. भारत की असली चिंता – तेल आयात और रुपये पर दबाव
भारत अपनी जरूरत का 80% तेल बाहर से खरीदता है। इसलिए यह युद्ध भारत के लिए आर्थिक खतरा भी बन गया है।
- Import bill बढ़ सकता है : $10-15 billion अतिरिक्त बोझ बढ़ गया।
- रुपया कमजोर : डॉलर मजबूत होने से दबाव बन रहा है।
- LNG संकट : बिजली उत्पादन पर सीधा असर पड़ रहा है।
- महंगाई खतरा : ट्रांसपोर्ट और फूड महंगा हो गया है।
अगर युद्ध लंबा चला तो भारत को रूस जैसे देशों से सस्ता तेल लेना पड़ सकता है।
📊 3. MCX में असली खेल – गोल्ड सिल्वर का युद्ध, डॉलर का दबाव
MCX ट्रेडर्स के लिए सबसे जरूरी सवाल: क्या गोल्ड और सिल्वर सुरक्षित हैं?
शुरुआत में गोल्ड तेजी में था लेकिन अब डॉलर मजबूत होने से दबाव बना है।
MCX Gold Levels
- Support : 1,57,700 – 1,59,100
- Resistance : 1,61,500 – 1,62,650
- Trend : Volatile (दोनों तरफ movement possible)
MCX Silver Levels
- Support : 2,55,500 – 2,61,600
- Resistance : 2,72,000 – 2,78,000
- Trend : High volatility
News Shivam90 MCX View: अगर युद्ध बढ़ा तो गोल्ड उछल सकता है। अगर तनाव कम हुआ तो गिरावट भी संभव।
💰 4. आम आदमी पर असर – महंगाई का अदृश्य टैक्स जो आपके सामने रखने की कोशिश है।
- पेट्रोल डीजल 10-15₹ महंगे हो सकते हैं।
- बस ऑटो किराया बढ़ जाएगा क्योंकि तेल महंगा हो जाएगा।
- सब्जी और राशन महंगा हो जाएगा क्योंकि एक्सपोर्ट खर्च बढ़ेगा।
- छोटे व्यापार तेजी से प्रभावित होते नजर आ रहे है।
- किसानों की लागत बढ़ेगी तेल की महंगाई किसान की बुवाई कटाई हार्वेस्टिंग सब कमर तोड़ेंगे।
युद्ध का टैक्स सरकार नहीं लेती, लेकिन महंगाई के रूप में आम आदमी देता है।
📉 5. महंगाई का खतरा – RBI भी मुश्किल में नजर आ रही है।
- Inflation 7-9% तक जाने की संभावना है।
- Loan पर सीधा असर होगा।
- Lone महंगे हो सकते हैं।
- EMI बढ़ सकती है।
- Growth slow हो सकती है।
- कह सकते हो भाई भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया था लेकिन इस संकट से ब्रेक लग सकता है।
अगर युद्ध लंबा चला तो इसका असर 6 महीने तक दिख सकता है।
News Shivam90 Final Analysis
यह युद्ध केवल बॉर्डर का नहीं रहा बल्कि डॉलर vs गोल्ड vs तेल का आर्थिक युद्ध बन चुका है।
- MCX में volatility बनी रहने की संभावना है।
- Gold long term में मजबूत रह सकता है।
- Silver में तेज moves possible है।
- Oil सबसे बड़ा factor रह सकते है।
- Dollar direction तय करेगा trend को इस लिए News Shivam90 पड़ते रहे।
News Shivam90 Advice :
MCX ट्रेडर बिना Stoploss trade ना करें।
News flow और dollar index पर नजर बनाए रखें।
War news = volatility guaranteed.
📌 निष्कर्ष
ईरान युद्ध अभी सिर्फ खबर नहीं बल्कि एक global economic storm है।
भारत के लिए यह खतरा भी है और अवसर भी। लेकिन MCX ट्रेडर और निवेशकों को emotion नहीं calculation से काम लेना होगा।
News Shivam90
सच्ची खबर | सीधा विश्लेषण | बिना शोर
📢Important News India
Founder – Shivam90.in | News & Analysis Writer. भारत की राजनीति, टेक्नोलॉजी और आर्थिक विषयों पर रिसर्च आधारित लेख लिखते हैं।
