LIVE Live TV 2 Instagram YouTube X LinkedIn
🏠 होम पेज 💰 मार्केट ⚽ खेल 🎬 मनोरंजन 🕉 धर्म 💻 टेक 👩 लाइफस्टाइल 📰 न्यूज़
Loading news...

Shivam Soni

Founder – News Shivam90 | MCX Gold Silver Analysis | Global News

सरल भाषा में बाजार और देश दुनिया की खबरों का विश्लेषण।

लोन लेना मजबूरी है? तो पहले ये जान ले!

🌍 Read this article in your language:

लोन लेना मजबूरी है? तो पहले ये जान ले!



1. ज़रूरत बनाम शौक: लोन ज़रूरत के लिए है या शौक पूरा करने के लिए? अगर सिर्फ दिखावे के लिए ले रहे हो – तो रुक जा भाई!

2. EMI तुझसे क्या मांगेगी? हर महीने की EMI तेरा खर्चा चाट जाएगी। तौल कर देख, तेरी जेब कितना झेल सकती है।

3. इंटरेस्ट रेट – छुपा हुआ शिकारी: बैंक तो कहेगा "Low Interest", लेकिन प्रोसेसिंग फीस, GST और बाकी चार्ज जोड़, तब असली ब्याज दिखेगा।

4. टाइम पीरियड – जितना लंबा, उतना लटकता फंदा: 5 साल का लोन मतलब 60 महीने की टेंशन। कम समय का लोन ले, थोड़ा ज़्यादा EMI देकर जल्दी निपटा।

5. क्रेडिट स्कोर – तेरी फाइनेंशियल रिपोर्ट कार्ड: लोन लेने से पहले अपना CIBIL स्कोर चेक कर, वर्ना रिफ्यूज़ का तमाचा पड़ सकता है।

6. Prepayment Charges – जल्दी चुकाने की सज़ा: अगर तुझमें दम है जल्दी लोन निपटाने का, तो देख लेना कहीं बैंक तुझसे पेनाल्टी ना वसूल ले।

7. दोस्तों या परिवार से उधार पहले सोच: अगर छोटा अमाउंट है तो बैंक से नहीं, परिवार या दोस्त से मदद मांग ले – बिना ब्याज का भी हो सकता है।

देशी सलाह: भाई, लोन लेना कभी हल नहीं होता – ये एक किस्तों वाली कैद है। अगर मजबूरी है तो सोच-समझकर ले, वर्ना हर EMI के साथ तेरी आज़ादी कटती जाएगी।

और नया पुराने
© 2026 News Shivam90 – All Rights Reserved

Content is protected by copyright law. Republishing without permission is prohibited.