LIVE Live TV 2 Instagram YouTube X LinkedIn
🏠 होम पेज 💰 मार्केट ⚽ खेल 🎬 मनोरंजन 🕉 धर्म 💻 टेक 👩 लाइफस्टाइल 📰 न्यूज़
Loading news...

★ Shivam Soni

MCX Gold Silver Analyst | Founder News Shivam90

5+ years bullion experience | Commodity Market Expert | Silver Manufacturer

सरल भाषा में बाजार की सटीक खबर

"राजपाल यादव 16 फरवरी तक रहेंगे जेल में"

🌍 Read this article in your language:

राजपाल यादव 16 फरवरी तक रहेंगे जेल में? 9 करोड़ चेक बाउंस केस की पूरी कहानी और फिल्म इंडस्ट्री पर बड़ा सवाल

राजपाल यादव 16 फरवरी तक जेल में? 9 करोड़ चेक बाउंस केस की पूरी कहानी

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इस समय चेक बाउंस मामले में कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं। 7 चेक बाउंस होने के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अगली सुनवाई 16 फरवरी को तय है और तब तक उन्हें जेल में रहना पड़ सकता है।

Rajpal Yadav court appearance 9 crore cheque bounce case

कोर्ट में पेशी के दौरान राजपाल यादव (फाइल फोटो)

क्या है पूरा मामला?

करीब एक फिल्म प्रोजेक्ट के लिए फाइनेंस लिया गया था। आरोप है कि भुगतान के लिए दिए गए 7 चेक बैंक से क्लियर नहीं हुए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने Negotiable Instruments Act की धारा 138 के तहत मामला दर्ज कराया।

धारा 138 के तहत अगर चेक बाउंस होता है और तय समय सीमा में भुगतान नहीं होता, तो यह आपराधिक मामला बन जाता है।

9 करोड़ कैसे बना?

शुरुआत में विवाद लगभग 5 करोड़ रुपये का बताया गया था। लेकिन ब्याज, पेनल्टी और लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

कोर्ट ने क्या कहा?

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि कई मौके दिए गए थे, लेकिन पूरी राशि समय पर जमा नहीं की गई। इस वजह से अदालत ने सख्त रुख अपनाया। बेल पर फैसला अगली सुनवाई में होगा। हो सकता है सोमवार को अंतरिम वेल मिल जाए अंतरिम बेल मै ग्राउंड शादी को लेकर रखा है। फैसला कोर्ट करेगा?

वकील का पक्ष

बचाव पक्ष का कहना है कि अभिनेता ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं और बाकी राशि के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। उनका कहना है कि यह जानबूझकर धोखाधड़ी का मामला नहीं बल्कि आर्थिक विवाद है।

फिल्म इंडस्ट्री ने पहले सहयोग क्यों नहीं किया?

यही सवाल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब मामला पुराना था, तब इंडस्ट्री के बड़े सितारे सामने क्यों नहीं आए? क्या अब जो मदद की बात हो रही है, वह सिर्फ वायरल ट्रेंड के बाद हो रही है?

कई फैंस का कहना है कि जब एक कलाकार वर्षों तक इंडस्ट्री को हिट फिल्में देता है, तो मुश्किल समय में उसे अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

क्या वायरल के बाद दान दिया जा रहा है?

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि केस के वायरल होने के बाद कुछ सितारे आर्थिक मदद के लिए आगे आए। हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी ने पूरी राशि चुकाने की पुष्टि नहीं की है।

विश्लेषकों का मानना है कि कानूनी मामलों में सार्वजनिक समर्थन और निजी आर्थिक सहयोग अलग-अलग चीजें होती हैं।

अब आगे क्या होगा?

  • 16 फरवरी को बेल पर सुनवाई है।
  • बकाया राशि के भुगतान पर कोर्ट का निर्णय होगा।
  • संभावित समझौते की दिशा तय मानी जा रही।
  • हो सकता है कि मामला जल्दी निपट जाएगा लोगों का सहयोग मै आया धन उनको आसानी देगा।

अगर कोर्ट संतुष्ट हुआ तो राहत मिल सकती है, अन्यथा कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।


© 2026 News Shivam90 | #Shivam90

और नया पुराने
© 2026 News Shivam90 – All Rights Reserved

Content is protected by copyright law. Republishing without permission is prohibited.