टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव बने दूल्हा, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन स्पिनर Kuldeep Yadav ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है। दोस्तो क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजों को अपनी घूमती गेंदों से चौंकाने वाले कुलदीप अब शादी के बंधन में बंध गए हैं।
- 14 मार्च 2026 को शादी हो गई भाई ।
- मसूरी में हुआ विवाह संपन्न हुआ।
- बचपन की दोस्त वंशिका बनी उनकी जीवनसाथी
- लखनऊ में होगा शादी रिसेप्शन ।
कौन हैं कुलदीप यादव की पत्नी?
कुलदीप यादव की पत्नी का नाम वंशिका चड्ढा बताया जा रहा है। दोनों कानपुर के रहने वाले हैं और बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। रिपोर्ट के अनुसार वंशिका LIC में काम करती हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
कब हुई थी सगाई?
कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में हुई थी जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। क्रिकेटर रिंकू सिंह भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
कौन-कौन पहुंच सकता है शादी रिसेप्शन मै ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस शादी रिसेप्शन में भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। इसमें युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना और कई क्रिकेट हस्तियों के आने की चर्चा है।
क्रिकेट के बाद अब नई पारी
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कुलदीप यादव के लिए यह साल और भी खास बन गया है। पहले टीम इंडिया के साथ बड़ी जीत और अब शादी की खुशखबरी ने फैंस को डबल खुशी दी है।
कुलदीप यादव लंबे समय से टीम इंडिया के भरोसेमंद स्पिनर रहे हैं। अब शादी के बाद उनके करियर का नया फेज शुरू होगा। फैंस को उम्मीद है कि वह मैदान पर भी शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे।
Kuldeep Yadav wedding
Kuldeep Yadav wife
Kuldeep Yadav marriage
Kuldeep Yadav Vanshika
Kuldeep Yadav news
पूरी खबर और लेटेस्ट अपडेट पढ़ते रहें: News Shivam90 | Shivam90.in | देश दुनिया की खबरों का सीधा विश्लेषण | सोने चांदी का MCX विश्लेषण | #Shivam90