"मथुरा में 1 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश: बैंक के अंदर से मिलती थी जानकारी, 5 गिरफ्तार और 4 जल्दी होगे गिरफ्तार "


मथुरा में 1 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश: बैंक के अंदर से मिलती थी जानकारी, 5 गिरफ्तार

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस गिरोह से जुड़े 4 अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Mathura Cyber Crime Arrest News Shivam90

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने मिलकर करीब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी को अंजाम दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि गिरोह को बैंक के अंदर से ही खातों की जानकारी मिल रही थी

चपरासी देता था अंदर की जानकारी

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी मै सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क की कड़ी एक बैंक कर्मचारी से जुड़ी हुई है, जो बैंक में चाय-पानी और छोटे काम करने वाला कर्मचारी था।

बताया जा रहा है कि वह लांच टाइम मै जब सब बैंक कर्मी खाना खाने जाते थे तब भी खाते मै मोबाइल नंबर बदल कर बैंक में मोबाइल नंबर अपडेट करवाकर जनधन और निष्क्रिय (डेड) खातों की जानकारी गिरोह तक पहुंचाता था। इसके बाद गिरोह इन खातों का इस्तेमाल कर साइबर ठगी का पैसा ट्रांसफर करता था।

ऐसे चलता था ठगी का पूरा खेल

जांच में पता चला कि गिरोह पहले जनधन या लंबे समय से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को टारगेट करता था।

फिर बैंक में मोबाइल नंबर अपडेट करवाकर उन खातों का कंट्रोल हासिल किया जाता और बाद में ATM कार्ड, QR कोड और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए पैसा निकाल लिया जाता था। गिरफ्तार हुए लोगों मै 2 लोग ऐसे है जो फर्जी सिम निकालने मै मास्टर थे पुलिस ने बताया कि बैंक की सीसीटीवी मै मोबाइल नंबर बदलने की घटना वीडियो मै शामिल है और इस घटना की फिर 2025 मै हुई फिर विवेचना मै सारे सबूत पुलिस के हाथ लगे!

पुलिस ने क्या बरामद किया

  • 06 मोबाइल फोन
  • 02 सिम कार्ड
  • 01 बैंक पासबुक
  • 07 ATM कार्ड
  • 01 QR कार्ड
  • 02 चेक बुक

इन दस्तावेजों और उपकरणों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड के नेटवर्क को चलाने में किया जा रहा था।

जल्द हो सकती हैं और गिरफ्तारियां

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। गिरोह के 4 अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस साइबर नेटवर्क के तार मथुरा के बाहर अन्य जिलों या राज्यों तक तो नहीं फैले हैं।

#Tags: #MathuraNews #CyberCrime #UPPolice #BankFraud #MathuraPolice #BreakingNews #CyberFraud

AI Deep Research कर रहा है...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"गोपाल सहस्त्रनाम श्रीकृष्ण के 1000 नामों का दिव्य पाठ "

"गोरी नागौरी का मुंबई में वायरल डांस | देसी क्वीन ने सड़क पर मचाया धमाल!"

"SIP vs RD: ₹6000 से ₹12000 महीने में कहां लगाएं पैसा? 2025 में सबसे बेहतर ऑप्शन कौन सा है"