Advertisement

पालघर हाईवे पर पलटी 17 करोड़ की चांदी! 600 KG सिल्वर से भरी वैन ने मचाया हड़कंप

पालघर हाईवे पर पलटी 17 करोड़ की चांदी से भरी वैन, 600 किलो सिल्वर ईंटों से मचा हड़कंप

पालघर हाईवे पर पलटी 17 करोड़ की चांदी से भरी वैन और सड़क पर बिखरी 600 किलो सिल्वर ईंटें


पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक ऐसा हादसा सामने आया जिसने कुछ देर के लिए मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर अफरातफरी मचा दी। करोड़ों रुपए की चांदी लेकर गुजरात जा रही एक वैन अचानक फ्लाईओवर पर पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई क्योंकि वैन में करीब 600 किलो चांदी की ईंटें मौजूद थीं, जिनकी कीमत लगभग 17 करोड़ 66 लाख रुपए बताई जा रही है।

चारोटी फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक यह हादसा मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित चारोटी फ्लाईओवर के पास हुआ। मुंबई से गुजरात की तरफ जा रही वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना तेज था कि वैन सड़क पर पलटते ही आसपास की गाड़ियों के चालक घबरा गए और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

लोग यह देखने के लिए रुक गए कि आखिर वैन में ऐसा क्या था, जिसके बाद पता चला कि वाहन में बड़ी मात्रा में चांदी की ईंटें लदी हुई थीं।

600 किलो चांदी की ईंटें मिलीं

पुलिस और स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद खुलासा हुआ कि वैन में करीब 600 किलो चांदी की ईंटें थीं। बताया जा रहा है कि यह चांदी मुंबई की “नाक बुलियन कंपनी” से गुजरात के वापी GIDC स्थित “मोदी सन्स लिमिटेड” के लिए भेजी जा रही थी।

चांदी की कुल कीमत लगभग 17 करोड़ 66 लाख रुपए बताई गई है। हादसे के बाद कुछ समय तक इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही कैसा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने सबसे पहले चांदी की खेप को सुरक्षित कब्जे में लिया और फिर ट्रैफिक को सामान्य करने का काम शुरू किया।

हादसे में वैन चालक को मामूली चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी?

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और फ्लाईओवर पर संतुलन बिगड़ने की वजह से यह दुर्घटना हुई। हालांकि पुलिस अब भी यह जांच कर रही है कि वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी या सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई थी।

इस घटना ने एक बार फिर करोड़ों रुपए की कीमती धातुओं को सड़क मार्ग से ले जाने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी कीमत के सामान की ढुलाई के लिए और ज्यादा सख्त सुरक्षा तथा मॉनिटरिंग सिस्टम की जरूरत है।

चांदी को दूसरे वाहन से भेजने की तैयारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं चांदी की खेप को सुरक्षित दूसरे वाहन के जरिए उसके गंतव्य तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

News Shivam90 | Shivam90.in | देश दुनिया की खबरों का सीधा विश्लेषण | सोने चांदी का MCX विश्लेषण | #Shivam90

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ