Silver Crash or Profit Booking? चीन-अमेरिका मीटिंग के बाद बाजार में बड़ी बिकवाली
🕒 Last Updated: 14 May 2026 | 07:46 PM IST
नई दिल्ली: चीन और अमेरिका के बीच बीजिंग में हुई अहम मीटिंग के बाद इंटरनेशनल और भारतीय बाजारों में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। जहां एक तरफ शेयर बाजार में तेज रिकवरी आई, वहीं दूसरी तरफ चांदी में भारी profit booking देखने को मिली। Feb 2026 में Silver MCX पर ₹4,09,800/kg से गिरकर ₹2,91,925/kg आ गया था। 1 दिन में 36% की गिरावट।देखने को मिली थी।
आज MCX Silver ने ऊपरी स्तरों से तेज गिरावट दिखाई, जिससे बाजार में “Silver Crash” की चर्चा शुरू हो गई है।
SLN Bullion के लाइव डेटा के अनुसार India Silver ने 299000 के आसपास हाई बनाने के बाद तेजी से फिसलकर 289000 के जोन तक कारोबार किया। यानी कुछ ही घंटों में लगभग ₹10,000 तक की गिरावट देखने को मिली।
शेयर बाजार में आई बड़ी रिकवरी
आज भारतीय शेयर बाजार ने जोरदार वापसी दिखाई। Nifty लगभग 1.18% की बढ़त के साथ 23689 के स्तर के आसपास बंद हुआ जबकि Sensex में भी 1% से ज्यादा तेजी रही। बैंक निफ्टी में भी मजबूत recovery देखने को मिली।
Angel One की मार्केट रिपोर्ट के अनुसार Pharma सेक्टर आज बाजार का सबसे मजबूत सेक्टर बनकर उभरा। अमेरिकी बाजारों की मजबूती और एशियाई बाजारों में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया।
Silver में बिकवाली क्यों बढ़ी?
विश्लेषकों का मानना है कि Beijing Meeting के बाद geopolitical tension कम होने की उम्मीद से safe haven buying कमजोर हुई। पिछले कई हफ्तों से चांदी में लगातार तेज rally बनी हुई थी, इसलिए बड़े traders और funds ने profit booking शुरू कर दी।
हालांकि COMEX Silver अभी भी ऊंचे स्तरों पर बना हुआ है, जिससे long-term bullish sentiment पूरी तरह खत्म नहीं माना जा रहा। लेकिन short-term volatility काफी बढ़ गई है।
आज के Top Gainer Stocks
- Adani Enterprises: +8.60%
- Cipla: +8.22%
- Bharti Airtel: +5.27%
- Dr Reddy's: +3.03%
- Shashwat Tech: +3.36%
Bharti Airtel में मजबूत buying देखने को मिली जबकि Pharma stocks में जोरदार तेजी रही।
आज के Top Loser Stocks
- Infosys: -2.50%
- Tech Mahindra: -2.30%
- Coal India: -1.77%
- HCL Tech: -1.68%
- TCS: -1.18%
आईटी सेक्टर में लगातार तीसरे दिन दबाव देखने को मिला। AI disruption और global slowdown की चिंता से IT stocks में बिकवाली बढ़ी।
बाजार की बड़ी खबरें
- Zydus Life के शेयर लगभग 6% चढ़े।
- Bharti Airtel के revenue growth ने निवेशकों को आकर्षित किया।
- MTAR Technologies को ₹2279 करोड़ का बड़ा international order मिला।
- Balaji Amines ने मजबूत quarterly result दिखाया।
- Energy shares में भी buying देखने को मिली।
रिपोर्ट के अनुसार crude oil और geopolitical tension के कारण energy stocks में तेजी बनी रही।
Commodity Market Update
- Gold: लगभग स्थिर
- Silver: -1.21%
- Crude Oil: -0.65%
- Natural Gas: -0.87%
Commodity market में सबसे ज्यादा दबाव चांदी पर देखने को मिला।
MCX Silver के अहम लेवल
- Strong Resistance: 299000 – 300000
- Immediate Support: 286000 – 284000
- Panic Zone: 280000 के नीचे
अगर market 284000 के ऊपर टिकता है तो recovery bounce आ सकता है। लेकिन support टूटने पर panic selling और बढ़ सकती है।
आगे क्या हो सकता है?
फिलहाल market headline-driven बना हुआ है। अगले 24–48 घंटे में US-China statements, Dollar Index और COMEX movement बाजार की दिशा तय करेंगे। इसलिए traders को risk management के साथ काम करने की जरूरत है।
News Shivam90 | Shivam90.in | देश दुनिया की खबरों का सीधा विश्लेषण | सोने चांदी का MCX विश्लेषण | #Shivam90
📌 Sources & Market Data
- SLN Bullion Live Market Rates
- MCX Commodity Market Data
- COMEX Silver International Prices
- China-US Beijing Meeting Updates
- Angel One Market Report
- NSE & BSE Market Statistics
यह विश्लेषण बाजार के लाइव डेटा, अंतरराष्ट्रीय संकेतों और सार्वजनिक वित्तीय रिपोर्ट्स पर आधारित है। बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है।
0 टिप्पणियाँ