"ऑपरेशन सिंदूर: भारत की सर्जिकल स्ट्राइक 2.0, पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया"
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में घुसे हिंदुस्तानी वीर 7 मई 2025 की रात को भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर सटीक और करारा हमला किया। ये कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 25 श्रद्धालु और एक स्थानीय मुस्लिम मारे गए थे। इस हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज़्बुल मुजाहिदीन जैसे पाक समर्थित आतंकी संगठन शामिल थे। पृष्ठभूमि: 22 अप्रैल को पहलगाम में पांच आतंकियों ने गैर-मुस्लिम पर्यटकों पर हमला किया। भारत ने इसका दोष सीधे-सीधे पाकिस्तान पर डाला। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हमले का बदला लेने की घोषणा की। 'सिंदूर' नाम इसलिए चुना गया क्योंकि इसमें उन विधवाओं की पीड़ा को दर्शाया गया जिनके पति इस हमले में शहीद हुए, जैसे नौसेना अधिकारी की पत्नी हिमांशी नारवाल। उद्देश्य: आतंकवादी ठिकानों को तबाह करना जैश, लश्कर और हिज़्बुल के टॉप कमांडरों को खत्म करना भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को दुनिया के सामने रखना ऑपरेशन की रूपरेखा: समय : 7 ...