संदेश

अक्टूबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"मथुरा में देर रात बड़ा पुलिस फेरबदल: चौकी प्रभारियों सहित 22 उपनिरीक्षकों के तबादले"

चित्र
मथुरा में देर रात बड़ा पुलिस फेरबदल, कई चौकी इंचार्ज बदले — सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती मथुरा। जिले में देर रात पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया  कई चौकी प्रभारियों, और उप निरीक्षकों व जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को इधर-उधर कर दिया। आदेश 29/10/2025 को रात में ही जारी हुए, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने और , त्योहारों, धार्मिक आयोजनों, जिला सीमाओं व संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए यह निर्णय लिया गया। सूत्र बताते हैं कि इस फेरबदल में एक दर्जन से ज्यादा चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी  दी गई है और करीब दो दर्जन उप निरीक्षकों को अलग-अलग थानों में तैनात किया गया   है। क्यों किया गया यह बदलाव? समझने वाली बात  मथुरा एक धार्मिक-पर्यटन जिले के रूप में देश और दुनियाभर में जाना जाता है। यहां रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते-जाते हैं। इसके अलावा बॉर्डर जिले होने की वजह से भी पुलिस पर लगातार सतर्कता का दबाव बना रहता है। हाल...

"सरकारी बैंकों में 49% तक विदेशी निवेश की तैयारी क्या अब बैंक रहेंगे सरकारी"

चित्र
Shivam soni सरकारी बैंकों में 49% तक विदेशी निवेश की तैयारी — क्या अब बैंक रहेंगे सरकारी? लेखक: शिवम सोनी | News Shivam90.in भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मिलकर एक बड़ा आर्थिक फैसला लेने की तैयारी में हैं। तो हो जाओ तैयार कस लो कमर चर्चा यह है कि आने वाले समय में देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में विदेशी निवेश (FDI) की सीमा 20% से बढ़ाकर 49% तक की जा सकती है। शायद आपको सुनने में ये नंबर जैसा लगता है, लेकिन इसके पीछे देश की बैंकिंग व्यवस्था की पूरी कहानी छिपी है। क्या है पूरा मामला? अभी तक हमारे देश के सरकारी बैंकों में विदेशी निवेशक केवल 20% हिस्सेदारी रख सकते थे। इससे  बैंकों पर नियंत्रण सरकार के ही हाथ में रहता था। लेकिन अब केंद्र सरकार और RBI सोच रहे हैं कि इस सीमा को बढ़ाकर 49% कर दिया जाए। यानी अब विदेशी निवेशक देश के सरकारी बैंकों में आधी तक हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।  इस कदम के पीछे सरकार का तर्क है कि इससे बैंकों में अधिक पूंजी आएगी, तकनीक और प्रबंधन सुधरेंगे , और भारत का बैंकिंग सिस्टम ग्लोबल स्तर पर और मजबूत बन जाएगा। सरकार का कहना है कि 51% शेयर तो उसके...

"New Age Indian Army"

चित्र
Shivam soni इंडियन आर्मी का दमदार Capability Demonstration Exercise – विरासत और भविष्य की ताकत एक साथ! प्रकाशित: 26 October 2025   |   लेखक: News Shivam90 Indian Army का Future War Demo — भैरव बटालियन + अशनि प्लान  भारतीय सेना ने एक शानदार और दिल को जोश से भर देने वाला ‘Capability Demonstration Exercise’ करके पूरे देश को दिखा दिया कि भारत की फौज सिर्फ आज की नहीं, बल्कि आने वाले कल के युद्ध के लिए भी पूरी तैयारी में है। इस प्रदर्शन ने साफ दिखा दिया कि इंडियन आर्मी अब “पुराना तजुर्बा + नई टेक्नोलॉजी” का ऐसा कॉम्बिनेशन बना रही है, जिसे देखकर दुनिया भी सोचेगी – “ये है New Age Indian Army!” इस एक्सरसाइज़ की सबसे खास बात यह रही कि पहली बार अब तक न देखी गई नई इकाइयों का शानदार प्रदर्शन हुआ। इसमें “भैरव बटालियन” और “अशनि प्लाटून” के जवानों ने मैदान में उतरकर दिखाया कि वो भविष्य के हाई-टेक युद्ध में कितना बड़ा रोल निभाने वाले हैं। ये दोनों नई फॉर्मेशन ऐसे समय में बनाई गई हैं जब...

“धनतेरस 2025: भारत में सोल्ड आउट हुई चांदी, लंदन बुलियन मार्केट में मचा हड़कंप”

चित्र
धनतेरस पर भारत में सोल्ड आउट हुई चांदी, लंदन बुलियन मार्केट में मचा हड़कंप 💰 🔥 Breaking News | Dhanteras Special 2025 | भारत में सोल्ड आउट हुई चांदी | 1,000 टन से ज़्यादा बिक्री, लंदन बुलियन मार्केट में मचा हड़कंप 🔥 नई दिल्ली/मुंबई: इस साल का धनतेरस सराफा बाजार के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इस वर्ष चांदी की इतनी बड़ी मांग जो  पहले कभी नहीं देखी गई। देशभर के बुलियन बाजारों में लगभग 1,000 टन से अधिक चांदी की बिक्री हुई,जिसने चांदी मै भूचाल ला दिया देश भर के सारे बुलियन मै चांदी शॉर्ट हो गई जिससे न सिर्फ घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट तक हड़कंप मच गया। इस वर्ष धनतेरस पर ऐसा टाइम आया कि सराफा मै चांदी शॉर्ट हुई और बैंको ने तो भाव तक बोलना बंद कर दिया। देश के सबसे बड़े बुलियन एमएमटीसी-पीएएमपी का कहना है हमारे सारे स्टॉक इस दीवाली खाली हो गए जो पहली बार हुआ कंपनी के ट्रेडिंग हेड विपिन रैना का कहना है मेरे 27 वर्ष के कैरियर मै ऐसा पहली बार हुआ। चांदी मै लोगों ने अच्छा निवेश किया कुछ बड़े कारण जैसे उत्तर प्रदेश सरकार का दीवाली बोनस जिससे मार्केट मै लगभग 1,022 करोड़ रुपए सीधी...

"हर इंच पाकिस्तान भारत की रेंज में"

चित्र
हर इंच पाकिस्तान भारत की रेंज में – Rajnath Singh का बड़ा बयान | BrahMos Missile Power लखनऊ: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ऐतिहासिक बयान देते हुए कहा है कि अब पाकिस्तान का हर इंच भारत की BrahMos Missile की रेंज में है। यह बयान भारत की रक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत मिशन के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की नई यूनिट लॉन्च करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब किसी पर निर्भर नहीं, बल्कि खुद दुनिया को रक्षा तकनीक दे रहा है। क्या है BrahMos Missile की ताकत? BrahMos Missile भारत और रूस के संयुक्त सहयोग से बनी एक सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है। यह आवाज़ की गति से तीन गुना तेज यानी Mach 3 की स्पीड से चलती है। इसकी मारक क्षमता अब 700 किलोमीटर तक बढ़ा दी गई है, जिसका मतलब है कि पाकिस्तान का कोई भी इलाका इससे बाहर नहीं है। यह मिसाइल ज़मीन, पानी और हवा – तीनों जगह से लॉन्च की जा सकती है। भारत के वैज्ञानिकों ने इस मिसाइल में स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया है। पहले इस मिसाइल की रेंज 290 किमी थी, लेकिन अब इसे विस्तारित कर दिया गया है। नई यूनिट में तैयार ...

"उज्ज्वला योजना: योगी सरकार का फैसला, यूपी में 1.86 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर"

चित्र
उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला योजना पर योगी सरकार का बड़ा फैसला 1.86 करोड़ परिवारों को होली और दीपावली पर फ्री गैस सिलेंडर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए इतिहास रचने वाला कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हाल ही में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत घोषणा की है कि प्रदेश की लगभग 1.86 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को हर वर्ष दो बार – होली और दीपावली के पर्व पर नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। इस पहल से प्रदेश की गरीब, मजदूर और निम्न आय वर्ग की महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लौट आएगी। अब त्यौहार के समय घर-घर में चूल्हा धुएँ से मुक्त रहेगा और महिलाएँ बिना किसी चिंता या खर्च के सुस्वाद भोजन बना सकेंगी। सरकार का कुल खर्च: योजना के सफल संचालन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगभग 1,500 करोड़ रुपए का विशेष बजट निर्धारित कर रही है। इस राशि से सिलेंडर वितरण की समूची प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित रूप से चलेगी, जिससे जरूरतमंद तक लाभ पहुँच सकेगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में क...

"भारत में खुदरा महंगाई 1.54% पर — आठ साल का सबसे निचला स्तर, क्या जेब में मिलेगी राहत"

चित्र
भारत की खुदरा महंगाई आठ साल के निचले स्तर पर, 1.54% — राहत या आंकड़ों का खेल? देश की जनता के लिए महंगाई से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। खुदरा महंगाई दर घटकर आठ साल के सबसे निचले स्तर 1.54% पर पहुंच गई है। ये ऐसा आंकड़ा है जो 2017 के बाद पहली बार देखने को मिल रहा है, और कागजों पर यह एक बड़ी राहत का संकेत देता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या सचमुच आम लोगों की जेब में भी फर्क पड़ रहा है, या यह सिर्फ आर्थिक रिपोर्टों का खेल है? गिरावट के पीछे के कारण इस रिकॉर्ड गिरावट की मुख्य वजह खाद्य पदार्थों के दामों में कमी है। पिछले महीनों में सब्ज़ियों, दालों और खाने के तेल के भाव में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम भी कमजोर हुए, जिसने कुल महंगाई सूचकांक को नीचे खींच दिया। RBI का विश्लेषण और विशेषज्ञों की राय भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि महंगाई में आई यह गिरावट आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब महंगाई कम होती है, तो RBI के पास ब्याज दरों को घटाने की गुंजाइश बढ़ जाती है, जिससे आर्थिक ग...

"पति-पत्नी के झगड़े खत्म करने का सबसे आसान ज्योतिष उपाय – जानिए घर में कैसे लौटेगी शांति"

चित्र
पति-पत्नी के झगड़े खत्म करने वाला असली ज्योतिष उपाय 💫 भाई, आजकल हर घर में हल्का-फुल्का तनाव या झगड़ा चल ही रहा है। कई बार बिना वजह गुस्सा आ जाता है, कभी इतनी बात बढ़ जाती है कि रिश्ते में ठंडापन आने लगता है। लेकिन दिल से कहें — हर रिश्ता भगवान की योजना होता है, उसे सुधारना हमारे अपने हाथ में है। ज्योतिष कहता है कि जब शुक्र या चंद्र ग्रह कमजोर होते हैं, तब रिश्तों में कड़वाहट, गलतफहमियां और तनाव बढ़ने लगता है। आज हम बता रहे हैं वो असली देसी ज्योतिष उपाय , जिनसे हज़ारों जोड़ों की ज़िंदगी में प्यार फिर से लौट आया। 🔮 शुक्रवार का प्रेम मंत्र अगर पति-पत्नी के बीच बातचीत बंद हो चुकी है तो शुक्रवार से शुरुआत करो। सुबह उठकर स्नान करके सफेद कपड़े पहन लो। दूध और मिश्री मिलाकर शिवलिंग पर अर्पण करो। इससे शुक्र ग्रह शांत होता है और रिश्ते में मिठास बढ़ती है। इसके बाद माता लक्ष्मी के आगे दीपक जलाओ और दोनों मिलकर “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करो। मन शांत होगा तो झगड़े अपने आप खत्म हो जाएंगे भाई! 🌱 शनिवार को तुलसी की शक्त‍ि जहाँ रोज तनाव रहता है, वहाँ नकारात्मक ऊर्जा बढ़ ...

"मायावती की लखनऊ महारैली में उमड़ी 10 लाख की भीड़, योगी की तारीफ़ और अखिलेश पर वार – BSP का Mission 2027 शुरू"

चित्र
BSP की महारैली में मायावती का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में उमड़ी 10 लाख से ज्यादा भीड़ लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बसपा का जलवा देखने को मिला। चार बार की मुख्यमंत्री रही बहन कु. मायावती जी की अगुवाई में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने आज लखनऊ में एक ऐतिहासिक रैली आयोजित की, जिसमें बताया जा रहा है कि करीब 10 लाख से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी। यह रैली राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में हुई, जहां सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर जिले से बसपा समर्थक, कार्यकर्ता और आम जनता अपनी नेता मायावती के समर्थन में पहुंचे। मैदान में बसपा के झंडे और 'जय भीम' के नारों से माहौल गूंज उठा। राजधानी में इतनी बड़ी भीड़ 2014 में नरेंद्र मोदी की रैली के बाद पहली बार देखने को मिली। मायावती ने मंच से कहा कि अब बसपा पूरी ताकत के साथ मिशन 2027 की तैयारी में जुट गई है और इस बार बहुजन समाज की आवाज फिर से सत्ता के गलियारों तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान मायावती ने योगी सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। लेकिन साथ ही उन्होंने समाजवाद...

"तालिबान विदेश मंत्री को दिल्ली बुलाकर आखिर क्या पाना चाहता है भारत? जिससे दहशत में चीन और पाकिस्तान"

चित्र
तालिबान विदेश मंत्री को दिल्ली बुलाकर आखिर क्या पाना चाहता है भारत? जिससे दहशत में चीन-PAK नई दिल्ली: भारत ने अचानक अफगानिस्तान के तालिबान शासन के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्तकी को बातचीत के लिए भारत की राजधानी दिल्ली बुला लिया है। इस कदम से न सिर्फ चीन और पाकिस्तान में बेचैनी बढ़ी है, बल्कि कई देशों की नींद उड़ गई है यह भारत की नई कूटनीतिक चाल मानी जा रही है। क्योंकि अफगानिस्तान पर भारत की पकड़ मजबूत करने की ये कोशिश सीधी उनके हितों को चुनौती दे रही है। सवाल उठता है — आखिर भारत क्या हासिल करना चाहता है-सुरक्षा, निवेश या अफगान राजनीति में नई भूमिका?  🔹 भारत की रणनीति: बातचीत से सुरक्षा और प्रभाव दोनों तालिबान सरकार को अब तक भारत ने औपचारिक मान्यता नहीं दी, लेकिन मानवीय और सुरक्षा मुद्दों पर भारत ने तालिबान से संपर्क बनाए रखा है। सूत्रों के अनुसार लगता है कि, भारत चाहता है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान-समर्थित आतंकी समूह भारत के खिलाफ न करें। 🔹 चीन-पाकिस्तान की टेंशन क्यों बढ़ी? चीन और पाकिस्तान, दोनों ही अफगानिस्तान में अपने प्रभाव को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। ...

"मोदी को हटाने का प्लान फेज-1 फ्लॉप | विपक्ष की एकता टूटी, जनता अब भी मोदी के साथ"

चित्र
#NewsShivam90 #मोदी मोदी को हटाने का प्लान फेज-1 फ्लॉप: विपक्ष की रणनीति बिखरी, जनता अब भी मोदी के साथ? नई दिल्ली, अक्टूबर 2025: राजनीति में हर मौसम के अपने रंग देखने को मिलते हैं, और इस वक्त देश में सबसे बड़ा मुद्दा यही है — “मोदी को हटाने का प्लान फेज-1” जो पूरी तरह फुस्स हो गया है। विपक्ष के तमाम बड़े दावे किए , मीटिंग्स और गठबंधन की कोशिशें की लेकिन इस बार भी नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के आगे टिक नहीं पाईं। सवाल अब यह उठ रहा है कि क्या देश में विपक्ष सच में तैयार है या फिर यह सिर्फ़ बयानबाज़ी की राजनीति है? 👉 विपक्ष का ‘मोदी हटाओ मिशन’ कैसे शुरू हुआ? दोस्तो आपको याद ही होगा 2025 की शुरुआत में कई विपक्षी दलों ने मिलकर एक योजना बनाई थी — जिसका नाम रखा गया “मोदी हटाओ प्लान”। इसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, और कई क्षेत्रीय दल एक साथ आए। लक्ष्य था — 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी की पकड़ कमजोर करना। पहला फेज़ था डिजिटल और जनमत स्तर पर माहौल बनाना — “#ModiHatao2025” जैसे हैशटैग चलाए गए, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कराया गया कि जनता बदलाव चाहत...

"बिहार चुनाव 2025: अब मोबाइल से वोटिंग जानकारी! | Election Commission का डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म | Gyanesh Kumar Update"

चित्र
  बिहार चुनाव 2025: डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से वोटिंग होगी आसान, बूथ पर भीड़ नियंत्रण की नई तैयारी पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियाँ पूरे जोरों पर हैं। इस बार चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को और आसान व पारदर्शी बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में एक नया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है, जिससे बिहार के वोटरों को कई नई सुविधाएँ मिलेंगी। यह प्लेटफ़ॉर्म चुनाव की पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ बूथों पर भीड़ कम करने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद करेगा। आयोग का कहना है कि अब हर वोटर अपने मोबाइल फोन से ही अपनी मतदान जानकारी, बूथ का लोकेशन और वोटर आईडी स्टेटस देख सकेगा। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म क्या है? चुनाव आयोग का यह नया प्लेटफ़ॉर्म एक ऐसा ऑनलाइन सिस्टम है, जो वोटर से जुड़ी हर जरूरत को एक जगह पर लाता है। मतदाता अब इस प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए अपने नामांकन की स्थिति, मतदान स्थल की जानकारी, और वोटिंग से जुड़ी ताज़ा अपडेट तुरंत देख सकते हैं। रियल-टाइम वोटर जानकारी – हर वोटर को अपने बूथ और वोटिंग स्टेट...

"UP में शहरों की नियोजित क्रांति! CM योगी ने दिए सख्त निर्देश"

चित्र
"नरेंद्र मोदी" "योगी आदित्यनाथ" "सोने की कीमत" "बिहार चुनाव 2025" "सेंसेक्स लाइव अपडेट" "सावन माह 2025" "कुंडली मिलान" "#Shivam90" " News Shivam90 " यूपी में स्मार्ट और व्यवस्थित शहरों के लिए CM योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर नगर विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने शहरों में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और समन्वय पर जोर दिया। मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया कि अलग-अलग विभाग अलग-अलग काम करेंगे तो योजनाओं में देरी होगी, इसलिए सभी विभागों को मिलकर साझा कार्ययोजना बनानी होगी और उसका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना मानक और नगर निकायों की अनुमति के विकसित होने वाली कॉलोनियों और बस्तियों पर रोक लगाना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनधिकृत गतिविधियों को प्रारंभिक स्तर पर ही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसका मकसद श...

"OperationSindoor में शामिल रहे Raphe mPhibr ड्रोन का सफल प्रदर्शन"

चित्र
OperationSindoor में शामिल रहे Raphe mPhibr ड्रोन ने भारत की बढ़ती रक्षा शक्ति को किया प्रदर्शित प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन और #UPCM उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री YogiAdityanath जी के कुशल नेतृत्व में देश को रक्षा उत्पादन का हब बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में देश-दुनिया की बड़ी रक्षा उत्पाद निर्माता कंपनियां निवेश कर रही हैं।   🛩️ #OperationSindoor में शामिल रहे Raphe mPhibr ड्रोन ने UP International Trade Show 3.0 के माध्यम से भारत की बढ़ती रक्षा शक्ति को प्रदर्शित किया। इस ट्रेड शो में #RapheMphibr ड्रोन भारत की स्वदेशी तकनीक और रक्षा क्षेत्र की नई ऊंचाइयों का प्रतीक बनकर उभरा। 🏭 उत्तर प्रदेश में लखनऊ, अलीगढ़, कानपुर, झांसी, आगरा और चित्रकूट में 06 नोड पर डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर का निर्माण हो रहा है। देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर' बनाने एवं 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने में यह 'रक्षा औद्योगिक गलियारा' मील का पत्थर सिद्ध होगा। #UPITS2025 I Uttar Pradesh Internationa...