Advertisement

12 अप्रैल 2025: आज का सोना चांदी रेट और विश्लेषण – अब और महंगा होगा?




12 अप्रैल 2025 – सोना और चांदी मै फिर मची हलचल ।।

आज 12 अप्रैल 2025 का दिन खास है, क्योंकि सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मैंने खुद आज सुबह उठते ही बाज़ार का रुख देखा, और मेरे गांव के ज्वैलर की दुकान पर भीड़ लगी हुई थी। सबको यही चिंता थी कि अब क्या सोना और चांदी और महंगे होंगे?

आज का रेट – सीधा और साफ

  • 24 कैरेट सोना: ₹90,590 प्रति 10 ग्राम (71 रुपए की बढ़त)

  • 22 कैरेट सोना: ₹83,050 प्रति 10 ग्राम (65 रुपए की बढ़त)

  • चांदी: ₹1,00,000 प्रति किलो (2,900 रुपए की बढ़त)

यह भाव कानपुर मंडी से लिए गए हैं, लेकिन मेरे यहां – जहां मैं खुद रहता हूँ – वहां चांदी 500 रुपए और महंगी चल रही है, क्योंकि मांग ज्यादा है और माल थोड़ा कम आ रहा है।


इतना तेज़ उछाल क्यों?

अब सवाल उठता है – भाई ये रेट काहे बढ़े?

  1. अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में उथल-पुथल
    अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर घमासान मचा है, और वहां के निवेशक अब डॉलर की बजाय सोने में पैसा लगा रहे हैं। इससे भारत में भी असर पड़ा है।

  2. त्योहार और शादी का सीजन शुरू
    गांव-देहात हो या शहर, अब शादी-ब्याह की तारीखें निकली हैं। मेरे मोहल्ले में दो शादियां इसी हफ्ते हैं। सोने-चांदी की खरीदारी खूब हो रही है। मांग बढ़ी है तो रेट भी ऊपर जा रहे हैं।

  3. इंवेस्टमेंट का बढ़ता चलन
    लोग अब जमीन-जायदाद से ज़्यादा सोने-चांदी में निवेश करना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इसमें मुनाफा जल्दी और सुरक्षित रहता है।


मेरे हिसाब से...

मैंने खुद देखा है कि जब भी बाज़ार में डर और अनिश्चितता रहती है, लोग सोना खरीदना शुरू कर देते हैं। आज भी यही हो रहा है। मेरे यहां लोगों का तो साफ कहना है– "अब सोना नीचे नहीं जाएगा, जो लेना है ले लो!"


चांदी की चाल – और भी रोचक

चांदी का खेल थोड़ा अलग है।
ये सिर्फ गहनों में नहीं, बल्कि फैक्ट्री और मशीनों में भी इस्तेमाल होती है। जैसे मेरी खुद की बिछिया बनाने की फैक्ट्री है – उसमें चांदी की डिमांड कभी कम नहीं होती। आज चांदी ₹1 लाख किलो पार कर चुकी है। यानी जो व्यापारी पहले सस्ते में स्टॉक कर चुके हैं, आज वो ही असली मुनाफा कमा रहे हैं।


आगे क्या होगा? (Future Trend)

  1. अगर डॉलर और तेल के दाम में उथल-पुथल होती है, तो सोने में और तेजी आ सकती है।

  2. सरकार अगर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा देती है, तो दाम और ऊपर जाएंगे।

  3. शादी-ब्याह में जेवर की डिमांड अप्रैल-मई में अपने पीक पर रहेगी, तो बाजार में कमी और महंगाई दोनों आ सकते हैं।




News Shivam90 की सलाह – खरीदें या रुकें?

अगर आपको शादी-ब्याह के लिए लेना है, तो और मत सोचो – अभी खरीद लो।
क्योंकि 2-4 दिन में ये रेट और ऊपर जा सकते हैं।
लेकिन अगर निवेश करना है, तो थोड़ा रुक सकते हो – हो सकता है महीने के अंत तक थोड़ी गिरावट आ जाए।


अंत में…

गांव में बुजुर्ग कहते हैं – "सोना-चांदी में घाटा नहीं होता, बस सब्र चाहिए।"
तो भाई लोगों, आज का रेट देखकर घबराओ मत – समझदारी से फैसला लो।

चाणक्य नीति के 108 महा मंत्र ।।

News shivam90.in की तरफ से आप सभी को धन्यवाद!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ