बिहार चुनाव 2025: पहले चरण की वोटिंग खत्म, जनता ने दिखाया जोश — जानिए किस जिले में कितनी पड़ी वोट
भाई बिहार में इस बार जनता ने खूब जोश दिखाया। 6 नवंबर 2025 को हुए पहले चरण के चुनाव में 121 सीटों
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में कुल 59.2% वोटिंग 2% ज्यादा रही !
Tejashwi Yadav ने कहा:
“आपने उन्हें 20 साल दिए, हमें सिर्फ 20 महीने दीजिए। जो 20 साल में नहीं हुआ, हम 20 महीनों में कर देंगे।”
इस बयान से मतदाताओं में उम्मीद और चुनौती दोनों का भाव दिखा रहा है — युवा वर्ग को खास टारगेट किया गया।
Amit Shah ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला:
“लालू चाहते हैं कि उनका बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बने, सोनिया चाहती हैं कि उनका बेटा प्रधानमंत्री बने। नई भारत में वंश-राज का कोई स्थान नहीं है।”
इस बयान में वंशवाद (डायनास्टिक पॉलिटिक्स) को मुद्दा बनाया गया है।
अमित शाह का एक और बयान:
“क्या घुसपैठियों को वोट का अधिकार होना चाहिए?”
इस बयान ने अप्रवासन-वोटिंग अधिकार वाले विषय को चुनावी बहस में ला दिया है।
पहले चरण की वोटिंग का जिलावार ब्यौरा
| क्रम | जिला | मतदान प्रतिशत (%) |
|---|---|---|
| 1 | औरंगाबाद | 60.8% |
| 2 | गया | 58.4% |
| 3 | नवादा | 61.2% |
| 4 | जमुई | 62.1% |
| 5 | कैमूर | 57.9% |
| 6 | रोहतास | 56.7% |
| 7 | भोजपुर | 59.9% |
| 8 | बक्सर | 60.4% |
| 9 | अरवल | 55.8% |
| 10 | पटना ग्रामीण क्षेत्र | 58.1% |
स्रोत: बिहार राज्य निर्वाचन आयोग (प्रारंभिक आंकड़े)
जनता का मूड क्या कहता है?
मतदान केंद्रों पर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ दिखी। महिलाओं की भागीदारी 61.5% रही, जो पुरुषों से लगभग 3% ज्यादा |News Shivam90
महिलाओं की अधिक वोटिंग NDA को जीत की तरफ ले जाने मै महत्वपूर्ण भूमिका मै नजर आएगी ।।
कुछ इलाकों में बिजली, सड़क और बेरोजगारी जैसे मुद्दे सबसे ऊपर रहे। जबकि गांवों में जातीय समीकरण भी जोर मारते नजर आए।
"हम बदला नहीं, विकास चाहते हैं। अबकी बार काम बोलना चाहिए, वादा नहीं!" — गया जिले के एक मतदाता ने कहा।
कौन आगे, कौन पीछे?
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पहले चरण में JDU और RJD के बीच कड़ी टक्कर है। BJP की पकड़ शहरों में मजबूत रही, जबकि RJD ग्रामीण सीटों पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है।
राजनीति के जानकार माना रहे हैं कि पहले चरण के नतीजे पूरे बिहार के चुनावी माहौल का रुख तय करेंगे।
अब आगे क्या?
दूसरा चरण 11 नवंबर 122 सीटों
14 नवंबर 2025राजनीतिक दल अब पूरी ताकत झोंक चुके हैं। नेताओं की रैलियाँ, जनसभाएँ और सोशल मीडिया कैंपेन जोरों पर हैं।
पहले चरण (121 सीटों) में कुल 1,314 उम्मीदवार हैं।
इनमें लगभग 35% उम्मीदवार निर्दलीय हैं। उम्मीदवारों के बीच कई प्रमुख राजनीतिक पार्टियाँ हैं: Bharatiya Janata Party (BJP), Janata Dal (United) (JDU), Rashtriya Janata Dal (RJD), Indian National Congress (INC) आदि।
कुल उम्मीदवारों की संख्या पूरे चुनाव में (दो चरण मिलाकर) लगभग 2,616 है।
पूरे विहार राज्य में पहले चरण की वोटिंग लगभग 64.66% रही। पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या भी मिली है — उदाहरण के लिए, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले चरण में लगभग 1.98 करोड़ पुरुष व 1.76 करोड़ महिलाएं वोट देने योग्य थीं।
निष्कर्ष
पहले चरण की वोटिंग से यह साफ हो गया कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। लोग अब विकास, शिक्षा और रोजगार पर वोट डाल रहे हैं, न कि सिर्फ जात पर।
अगर यही रुझान दूसरे चरण में भी जारी रहा तो 2025 का चुनाव बिहार की राजनीति का चेहरा बदल सकता है।
