संदेश

"UP International Trade Show 3.0"

चित्र
UP International Trade Show 3.0: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, कृषि और सांस्कृतिक क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन 25 से 29 सितंबर 2025 तक भारत के उत्तर प्रदेश मै स्थित ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित UP International Trade Show 3.0 ने प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार क्षमताओं का बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। इस भव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के उत्पाद और नवाचार एक साथ देखने को मिले , जिससे प्रदेश के उद्यमियों और कारीगरों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का अनोखा अवसर मिला पाया। पशुपालन विभाग की उपलब्धियां इस ट्रेड शो में पशुपालन विभाग ने अपने स्टॉल के माध्यम से पशुपालन योजनाओं, गो-आधारित उत्पादों और गो-संरक्षण प्रयासों को प्रदर्शित किया। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश में दुग्ध उत्पादन में पहले स्थान पर है। प्रदेश के किसान कृत्रिम गर्भाधान, IVF और SSS जैसी तकनीकों का लाभ उठाकर अपने पशुधन उत्पादन को बढ़ा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Vijayadashami 2025: Gorakhnath Mandi...

"विजयादशमी 2025: गोरखनाथ मंदिर शोभायात्रा | जय श्रीराम का जयघोष & लव जिहाद कानून"

चित्र
विजयादशमी 2025: गोरखनाथ मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा विजयादशमी, जिसे दशहरा भी कहा जाता है, धर्म, मर्यादा और सत्य की विजय का प्रतीक पर्व माना जाता है। इस वर्ष 2 अक्टूबर 2025 में, गोरखनाथ मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर्व की महिमा को और भी ऊँचा कर दिया। ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूँज उठा और भक्तों ने इस पावन अवसर का आनंद लिया। शोभायात्रा में भगवान श्री राम, माता जानकी और भगवान श्री लक्ष्मण के सुंदर स्वरूपों को सजाया गया। हजारों भक्तों ने इनके दर्शन करने और पूजन-अर्चन करने का परम सौभाग्य प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से राम की गाथाओं का स्मरण किया और मर्यादा पुरुषोत्तम राम की महिमा का अनुभव किया। भव्य शोभायात्रा और भक्तों का उत्साह गोरखनाथ मंदिर से निकली शोभायात्रा में फूलों की सजावट, रोशनी और ढोल-नगाड़ों की धुन ने माहौल को और भी भव्य बना दिया। हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने सभी ने मिलकर इस उत्सव में भाग ल...

"दशहरा 2025: रावण दहन शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और क्या करें- क्या न करें"

चित्र
दशहरा 2025: रावण दहन शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और क्या करें- क्या न करें नई दिल्ली, News Shivam90.in: विजयादशमी यानी दशहरा हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जब बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मान कर रावण दहन किया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके माता सीता जी को वापस लाए थे। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की पूजा करने के बाद दशहरे के दिन विशेष पूजन और रावण दहन का विशेष महत्व होता है।  📅 दशहरा 2025 की तारीख और शुभ मुहूर्त तारीख: 2 अक्टूबर 2025,दिन गुरुवार विजय मुहूर्त: शाम 02:12 से 02:58 बजे तक अपराह्न पूजन मुहूर्त: 01:30 से 03:30 बजे तक रावण दहन का सर्वश्रेष्ठ समय: शाम सूर्यास्त के बाद, 06:15 बजे से 08:30 बजे के बीच नोट: दशहरा का पर्व सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक शुभ माना जाता है, लेकिन रावण दहन का कार्य हमेशा शाम को ही करना चाहिए। 🙏 दशहरा पूजा विधि सुबह स्नान कर घर के पूजा स्थान को साफ करें। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की तस्वीर/मूर्ति रखें। चावल, फल, पुष्प, धूप, दीप और नारियल अर्पित करें। शमी वृक्ष, ...

"अमेरिका में वित्तीय शटडाउन: सरकारी कामकाज प्रभावित, लाखों कर्मचारी बिना सैलरी"

चित्र
अमेरिका में वित्तीय शटडाउन: सरकारी कामकाज प्रभावित, लाखों कर्मचारी बिना सैलरी नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आपका News   Shivam90  पर। आज हम बात करेंगे उस मुद्दे की जिसने पूरे अमेरिका को हिला कर रख दिया है – फाइनेंशियल शटडाउन । सरकारी कामकाज पर गहरा असर, लाखों कर्मचारी बिना सैलरी छुट्टी पर हो गए – और तो और भाई दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी कैसे हिल रही है सोच के देखिए – सब कुछ विस्तार से बताएंगे। "मै शिवम सोनी मथुरा उत्तर प्रदेश से : आप सब के लिए बहुत गहराई से रिसर्च के बाद ले कर आता हु विश्लेषण जिसका उद्देश्य सिर्फ आप तक सही जानकारी पहुंचना है" शटडाउन क्यों होता है? भाई , अमेरिका में जब तक संसद ( Congress ) बजट पास नहीं करती, तब तक सरकार के पास पैसा खर्च करने का अधिकार नहीं होता। अगर बजट पर सहमति नहीं बनती तो सरकार का फाइनेंशियल शटडाउन हो जाता है। इसका मतलब ये है कि गैर-जरूरी सरकारी दफ्तर बंद हो जाएंगे, लाखों कर्मचारियों को फोर्स्ड लीव यानी जबरन छुट्टी लेनी पड़ेगी, और जिनको काम करना है उन्हें भी बिना सैलरी काम करना पड़ेगा। सरकारी म्यूजियम, पार्क, रिसर्च ...

"Pakistan Trophy Chor! Asia Cup Final 2025 का सबसे बड़ा विवाद | News Shivam90"

चित्र
Pakistan Trophy Chor! Asia Cup Final 2025 का सबसे बड़ा विवाद | Shivam90 News पाकिस्तान मैच: ट्रॉफी चोरी का सनसनीखेज मामला! | Asia Cup Final 2025 एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। मैदान पर जबरदस्त भिड़ंत हुई और आखिरकार भारत ने पाकिस्तान को हराकर एक और खिताब अपने नाम किया। लेकिन मैच जीतने से भी बड़ा मुद्दा मैच के बाद सामने आया— ट्रॉफी चोरी विवाद । इस घटना ने पूरे क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ चैनलों तक हर जगह यही चर्चा हो रही है कि आखिर ट्रॉफी का क्या हुआ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) प्रमुख मोहसिन नकवी ने ऐसा कदम क्यों उठाया? 🏏 घटना कैसे शुरू हुई? मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम को एशिया कप ट्रॉफी दी जानी थी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम स्टेज पर मौजूद थी, लेकिन उन्होंने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि “किसी पाकिस्तानी मंत्री या अधिकारी से ट्रॉफी लेना उचित नहीं होगा।” इसी बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। दर्शक और क्रिकेट फैंस हैरान थे कि आखिर ऐ...

"चांदी में बड़ी तेजी: जानिए आज का भाव और दीवाली तक का टारगेट"

चित्र
चांदी में बड़ी तेजी: असली कारण, आज का भाव और दीवाली तक टारगेट नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आपका Shivam90 News चैनल पर। आज हम बात करेंगे उस धातु की, जो सोने से भी ज्यादा चमक रही है – जी हाँ, चांदी । इस वक्त चांदी ने ऐसी रफ़्तार पकड़ी है कि निवेशकों से लेकर आम लोग तक सबकी नज़र इसी पर टिकी है। आज हम विस्तार से जानेंगे – चांदी में तेजी के असली कारण क्या हैं, आज का भाव कितना है और दीवाली तक इसका टारगेट कहाँ तक जा सकता है। चांदी की मांग क्यों बढ़ रही है? दोस्तों, चांदी की कीमतों में तेजी अचानक नहीं आई है। इसके पीछे कई बड़े कारण हैं: औद्योगिक उपयोग: आज चांदी सिर्फ गहनों में इस्तेमाल नहीं होती। ये सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, मोबाइल फोन, लैपटॉप और मेडिकल उपकरण तक में जरूरी धातु बन चुकी है। ग्रीन एनर्जी बूस्ट: खासकर सोलर और इलेक्ट्रिक कारों की वजह से चांदी की मांग रिकॉर्ड लेवल पर पहुँच गई है। सप्लाई-डिमांड गैप: 2024 में दुनिया भर में चांदी की मांग 1164 मिलियन औंस रही, लेकिन आपूर्ति सिर्फ 1015 मिलियन औंस थी। यानी करीब 150 मिलियन औंस का घाटा ! यही कीमतों में तेजी का बड़ा कार...

"MCX Gold-Silver Rate Today: Ounce और Sent का असर भारत के भाव पर"

चित्र
🪙 सोना–चाँदी का सफर: MCX रेट, Ounce–Sent और भारत पर असर सोना और चाँदी हमेशा से ही लोगों की पसंदीदा धातुएँ रहीं हैं सोने चांदी मै इन्वेस्ट आज की तारीख मै सबसे सैफ और अच्छा रिटर्न देने वाली धातु बनी हुई है । चांदी ने पिछले कुछ महीने मै लगभग 40% का रिटर्न दिया है जो चौंकाने वाला है और इनवेस्टमेंट की दुनिया में आकर्षक का केंद्र भी बन गया है।— निवेश के रूप में, गहनों में, या सुरक्षा की भावना के कारण। आज कल, खासकर MCX (Multi Commodity Exchange) के ज़रिए इन धातुओं के भाव रोज़ बदलते रहते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि MCX रेट क्या है, Ounce और Sent कैसे काम करते हैं, और भारत में इनका असर कैसे पड़ता है। भाई बहुत ही रोचक और गहराई से समझाने की कोशिश करूंगा।। 📈 MCX का सुन रेट (Gold) और चाँदी रेट MCX पर सोने का भाव लगभग ₹1,12,650 प्रति 10 ग्राम आ रहा है। सोर्स: Economic Times चाँदी (Silver) भी रिकॉर्ड स्तर पर है, लगभग ₹1,34,000 प्रति किलोग्राम । सोर्स: Times of India भाई इस बार चांदी मै कुछ बड़े संकेत मिल रहे चांदी लगभग दीवाली पर 1,65,000 पर ट्रेड करेगी ।। थोड़ा...