"मथुरा में देर रात बड़ा पुलिस फेरबदल: चौकी प्रभारियों सहित 22 उपनिरीक्षकों के तबादले"
मथुरा में देर रात बड़ा पुलिस फेरबदल, कई चौकी इंचार्ज बदले — सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती मथुरा। जिले में देर रात पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया कई चौकी प्रभारियों, और उप निरीक्षकों व जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को इधर-उधर कर दिया। आदेश 29/10/2025 को रात में ही जारी हुए, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने और , त्योहारों, धार्मिक आयोजनों, जिला सीमाओं व संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए यह निर्णय लिया गया। सूत्र बताते हैं कि इस फेरबदल में एक दर्जन से ज्यादा चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है और करीब दो दर्जन उप निरीक्षकों को अलग-अलग थानों में तैनात किया गया है। क्यों किया गया यह बदलाव? समझने वाली बात मथुरा एक धार्मिक-पर्यटन जिले के रूप में देश और दुनियाभर में जाना जाता है। यहां रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते-जाते हैं। इसके अलावा बॉर्डर जिले होने की वजह से भी पुलिस पर लगातार सतर्कता का दबाव बना रहता है। हाल...