संदेश

"मथुरा में देर रात बड़ा पुलिस फेरबदल: चौकी प्रभारियों सहित 22 उपनिरीक्षकों के तबादले"

चित्र
मथुरा में देर रात बड़ा पुलिस फेरबदल, कई चौकी इंचार्ज बदले — सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती मथुरा। जिले में देर रात पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया  कई चौकी प्रभारियों, और उप निरीक्षकों व जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को इधर-उधर कर दिया। आदेश 29/10/2025 को रात में ही जारी हुए, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने और , त्योहारों, धार्मिक आयोजनों, जिला सीमाओं व संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए यह निर्णय लिया गया। सूत्र बताते हैं कि इस फेरबदल में एक दर्जन से ज्यादा चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी  दी गई है और करीब दो दर्जन उप निरीक्षकों को अलग-अलग थानों में तैनात किया गया   है। क्यों किया गया यह बदलाव? समझने वाली बात  मथुरा एक धार्मिक-पर्यटन जिले के रूप में देश और दुनियाभर में जाना जाता है। यहां रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते-जाते हैं। इसके अलावा बॉर्डर जिले होने की वजह से भी पुलिस पर लगातार सतर्कता का दबाव बना रहता है। हाल...

"सरकारी बैंकों में 49% तक विदेशी निवेश की तैयारी क्या अब बैंक रहेंगे सरकारी"

चित्र
Shivam soni सरकारी बैंकों में 49% तक विदेशी निवेश की तैयारी — क्या अब बैंक रहेंगे सरकारी? लेखक: शिवम सोनी | News Shivam90.in भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मिलकर एक बड़ा आर्थिक फैसला लेने की तैयारी में हैं। तो हो जाओ तैयार कस लो कमर चर्चा यह है कि आने वाले समय में देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में विदेशी निवेश (FDI) की सीमा 20% से बढ़ाकर 49% तक की जा सकती है। शायद आपको सुनने में ये नंबर जैसा लगता है, लेकिन इसके पीछे देश की बैंकिंग व्यवस्था की पूरी कहानी छिपी है। क्या है पूरा मामला? अभी तक हमारे देश के सरकारी बैंकों में विदेशी निवेशक केवल 20% हिस्सेदारी रख सकते थे। इससे  बैंकों पर नियंत्रण सरकार के ही हाथ में रहता था। लेकिन अब केंद्र सरकार और RBI सोच रहे हैं कि इस सीमा को बढ़ाकर 49% कर दिया जाए। यानी अब विदेशी निवेशक देश के सरकारी बैंकों में आधी तक हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।  इस कदम के पीछे सरकार का तर्क है कि इससे बैंकों में अधिक पूंजी आएगी, तकनीक और प्रबंधन सुधरेंगे , और भारत का बैंकिंग सिस्टम ग्लोबल स्तर पर और मजबूत बन जाएगा। सरकार का कहना है कि 51% शेयर तो उसके...

"New Age Indian Army"

चित्र
Shivam soni इंडियन आर्मी का दमदार Capability Demonstration Exercise – विरासत और भविष्य की ताकत एक साथ! प्रकाशित: 26 October 2025   |   लेखक: News Shivam90 Indian Army का Future War Demo — भैरव बटालियन + अशनि प्लान  भारतीय सेना ने एक शानदार और दिल को जोश से भर देने वाला ‘Capability Demonstration Exercise’ करके पूरे देश को दिखा दिया कि भारत की फौज सिर्फ आज की नहीं, बल्कि आने वाले कल के युद्ध के लिए भी पूरी तैयारी में है। इस प्रदर्शन ने साफ दिखा दिया कि इंडियन आर्मी अब “पुराना तजुर्बा + नई टेक्नोलॉजी” का ऐसा कॉम्बिनेशन बना रही है, जिसे देखकर दुनिया भी सोचेगी – “ये है New Age Indian Army!” इस एक्सरसाइज़ की सबसे खास बात यह रही कि पहली बार अब तक न देखी गई नई इकाइयों का शानदार प्रदर्शन हुआ। इसमें “भैरव बटालियन” और “अशनि प्लाटून” के जवानों ने मैदान में उतरकर दिखाया कि वो भविष्य के हाई-टेक युद्ध में कितना बड़ा रोल निभाने वाले हैं। ये दोनों नई फॉर्मेशन ऐसे समय में बनाई गई हैं जब...

“धनतेरस 2025: भारत में सोल्ड आउट हुई चांदी, लंदन बुलियन मार्केट में मचा हड़कंप”

चित्र
धनतेरस पर भारत में सोल्ड आउट हुई चांदी, लंदन बुलियन मार्केट में मचा हड़कंप 💰 🔥 Breaking News | Dhanteras Special 2025 | भारत में सोल्ड आउट हुई चांदी | 1,000 टन से ज़्यादा बिक्री, लंदन बुलियन मार्केट में मचा हड़कंप 🔥 नई दिल्ली/मुंबई: इस साल का धनतेरस सराफा बाजार के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इस वर्ष चांदी की इतनी बड़ी मांग जो  पहले कभी नहीं देखी गई। देशभर के बुलियन बाजारों में लगभग 1,000 टन से अधिक चांदी की बिक्री हुई,जिसने चांदी मै भूचाल ला दिया देश भर के सारे बुलियन मै चांदी शॉर्ट हो गई जिससे न सिर्फ घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट तक हड़कंप मच गया। इस वर्ष धनतेरस पर ऐसा टाइम आया कि सराफा मै चांदी शॉर्ट हुई और बैंको ने तो भाव तक बोलना बंद कर दिया। देश के सबसे बड़े बुलियन एमएमटीसी-पीएएमपी का कहना है हमारे सारे स्टॉक इस दीवाली खाली हो गए जो पहली बार हुआ कंपनी के ट्रेडिंग हेड विपिन रैना का कहना है मेरे 27 वर्ष के कैरियर मै ऐसा पहली बार हुआ। चांदी मै लोगों ने अच्छा निवेश किया कुछ बड़े कारण जैसे उत्तर प्रदेश सरकार का दीवाली बोनस जिससे मार्केट मै लगभग 1,022 करोड़ रुपए सीधी...

"हर इंच पाकिस्तान भारत की रेंज में"

चित्र
हर इंच पाकिस्तान भारत की रेंज में – Rajnath Singh का बड़ा बयान | BrahMos Missile Power लखनऊ: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ऐतिहासिक बयान देते हुए कहा है कि अब पाकिस्तान का हर इंच भारत की BrahMos Missile की रेंज में है। यह बयान भारत की रक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत मिशन के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की नई यूनिट लॉन्च करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब किसी पर निर्भर नहीं, बल्कि खुद दुनिया को रक्षा तकनीक दे रहा है। क्या है BrahMos Missile की ताकत? BrahMos Missile भारत और रूस के संयुक्त सहयोग से बनी एक सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है। यह आवाज़ की गति से तीन गुना तेज यानी Mach 3 की स्पीड से चलती है। इसकी मारक क्षमता अब 700 किलोमीटर तक बढ़ा दी गई है, जिसका मतलब है कि पाकिस्तान का कोई भी इलाका इससे बाहर नहीं है। यह मिसाइल ज़मीन, पानी और हवा – तीनों जगह से लॉन्च की जा सकती है। भारत के वैज्ञानिकों ने इस मिसाइल में स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया है। पहले इस मिसाइल की रेंज 290 किमी थी, लेकिन अब इसे विस्तारित कर दिया गया है। नई यूनिट में तैयार ...

"उज्ज्वला योजना: योगी सरकार का फैसला, यूपी में 1.86 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर"

चित्र
उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला योजना पर योगी सरकार का बड़ा फैसला 1.86 करोड़ परिवारों को होली और दीपावली पर फ्री गैस सिलेंडर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए इतिहास रचने वाला कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हाल ही में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत घोषणा की है कि प्रदेश की लगभग 1.86 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को हर वर्ष दो बार – होली और दीपावली के पर्व पर नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। इस पहल से प्रदेश की गरीब, मजदूर और निम्न आय वर्ग की महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लौट आएगी। अब त्यौहार के समय घर-घर में चूल्हा धुएँ से मुक्त रहेगा और महिलाएँ बिना किसी चिंता या खर्च के सुस्वाद भोजन बना सकेंगी। सरकार का कुल खर्च: योजना के सफल संचालन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगभग 1,500 करोड़ रुपए का विशेष बजट निर्धारित कर रही है। इस राशि से सिलेंडर वितरण की समूची प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित रूप से चलेगी, जिससे जरूरतमंद तक लाभ पहुँच सकेगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में क...

"भारत में खुदरा महंगाई 1.54% पर — आठ साल का सबसे निचला स्तर, क्या जेब में मिलेगी राहत"

चित्र
भारत की खुदरा महंगाई आठ साल के निचले स्तर पर, 1.54% — राहत या आंकड़ों का खेल? देश की जनता के लिए महंगाई से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। खुदरा महंगाई दर घटकर आठ साल के सबसे निचले स्तर 1.54% पर पहुंच गई है। ये ऐसा आंकड़ा है जो 2017 के बाद पहली बार देखने को मिल रहा है, और कागजों पर यह एक बड़ी राहत का संकेत देता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या सचमुच आम लोगों की जेब में भी फर्क पड़ रहा है, या यह सिर्फ आर्थिक रिपोर्टों का खेल है? गिरावट के पीछे के कारण इस रिकॉर्ड गिरावट की मुख्य वजह खाद्य पदार्थों के दामों में कमी है। पिछले महीनों में सब्ज़ियों, दालों और खाने के तेल के भाव में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम भी कमजोर हुए, जिसने कुल महंगाई सूचकांक को नीचे खींच दिया। RBI का विश्लेषण और विशेषज्ञों की राय भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि महंगाई में आई यह गिरावट आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब महंगाई कम होती है, तो RBI के पास ब्याज दरों को घटाने की गुंजाइश बढ़ जाती है, जिससे आर्थिक ग...